तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे भाषा के विशेषज्ञ पढ़कर कहें कि ये कलम का छोटा सिपाही ऐसा है तो भीष्म साहनी, प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला', हरिवंश राय बच्चन, फणीश्वर नाथ रेणु आदि कैसे रहे होंगे... गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.

LATEST:


मुंबई में फिर सीरियल ब्लास्ट

मुंबई में फिर सीरियल ब्लास्ट, 
20 मरे, झवेरी-दादर में हुआ धमाका



मुंबई एक बार फिर आतंकी हमले से दहल उठी है। मुंबई में शाम सात बजे सीरियल ब्लास्ट होने की खबर है। तीन ब्लास्ट हुए हैं। 

मुंबई के दादर, ओपेरा हाउस और झवेरी बाजार इलाके में धमाका हुआ है। तीनों भीड़-भाड़ वाले इलाके हैं। 20 लोगों के मरने और करीब 100 लोगों के घायल होने की अपुष्ट खबर है। 


The scene at the blast site near Opera House diamond market in Mumbai on Wednesday. Photo: Vivek Bendre
The scene at the blast site near Opera House diamond market
in Mumbai on Wednesday. Photo: Vivek Bendre

पहला धमाका झवेरी बाजार के डायमंड एरिया इलाके में हुआ। दूसरा धमाका दादर के कबूतरखाना इलाके में एक टैक्सी में हुआ। तीसरा धमाका चर्नीरोड स्टेशन के पास ओपेरा हाउस में हुआ। 
धमाके के जांच के लिए एनआईए की टीम मुंबई रवाना हो गई है। हताहतों के बारे में औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन गैरसरकारी सूत्रों के मुताबिक 100 लोग घायल हुए हैं। 

@ 8.00 PM 
पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह आतंकी हमला है। एनआईए की टीम मुंबई भेजी जा रही है। महाराष्ट्र एटीएस की टीमें भी मौके पर पहुंच रहा हैं। सभी राज्यों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि वह इन धमाकों की प्रकृति की जांच कर रही है। 

दिल्ली में उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय राज्य सरकार और मुंबई पुलिस के लगातार संपर्क में है। एनएसजी को सतर्क कर दिया गया है। मुंबई पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को बताया कि तीनों धमाकों में आईईडी का इस्तेमाल किया गया है। 

@ 8.30 pm 
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली। एनएसजी टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है। 
मुंबई में लोकल मोबाइल नेटवर्क जैम हो गया है। इस वजह से लोगों में और घबराहट फैल गई है। लोग अपने मित्रों-रिश्तेदारों की जानकारी नहीं ले पा रहे हैं। 
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जहां तक हो सके बाहर न निकलें। क्योंकि और भी विस्फोटक छिपाए गए हो सकते हैं। 
इस बीच दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक शुरू हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: