तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे भाषा के विशेषज्ञ पढ़कर कहें कि ये कलम का छोटा सिपाही ऐसा है तो भीष्म साहनी, प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला', हरिवंश राय बच्चन, फणीश्वर नाथ रेणु आदि कैसे रहे होंगे... गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.

LATEST:


Amitabh Bachchan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Amitabh Bachchan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अमिताभ बच्चन दादा बन गए

ऐश्वर्या राय के यहां आई नन्ही परी 



ऐश्वर्या राय ने 16 नवंबर को बेटी को जन्म दिया। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर खुशी जताई और कहा कि मैं क्यूटेस्ट बेबी गर्ल का दादा बन गया।

मुंबई स्थित सेवन हिल्स हॉस्पिटल में ऐश्वर्या राय ने बेटी को जन्म दिया और बच्चन परिवार खुशियों से झूम उठा। पिछले कई दिनों से ऐश्वर्या चर्चा में थी और उनके घर बेबी कब जन्म लेगा इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थी। खुद अमिताभ बच्चन बेहद व्याकुल थे। अमिताभ का फोन लगातार घनघना रहा है और चारों ओर से उन्हें बधाई मिल रही है।

अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार डॉक्टर विनिता साल्वी ऐश्वर्या की देखभाल कर रही हैं। इस वीआईपी बेबी के लिए सेवन हिल्स अस्पताल प्रशासन और मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

मीडिया में ऐश्वर्या के मां बनने की खबर आते ही अंधेरी स्थित सेवन हिल्स अस्पताल के बाहर बच्चन परिवार के प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इतनी भीड़ को संभालने के लिए अस्पताल के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार ऐश्वर्या को सोमवार रात सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था तथा मंगलवार सुबह उन्हें प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल के लेबर रूम में शिफ्ट कर दिया गया था।

अ से होगा बेटी का नाम!
जब से ऐश्वर्या राय के प्रेग्नेंट की खबर आई है बच्चन परिवार के सारे सदस्य बच्चे का नाम सोचने में जुट गए हैं। लड़के और लड़की दोनों के नाम उन्होंने सोच रखे थे, लेकिन अब स्थिति स्पष्ट हो गई है क्योंकि ऐश्वर्या ने बेटी को जन्म दिया है, लिहाजा लड़कियों के नाम पर ही विचार होगा।

बच्चन परिवार से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी का नाम ए या अ से शुरू होगा। इसका उसने कारण भी बताया। ‘अमिताभ का नाम ‘अ’ से शुरू होता है। उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘अ’ से रखा। अब अभिषेक भी इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। ऐश्वर्या का नाम भी ‘ए’ या ‘अ’ अक्षर से शुरू होता है, इसलिए यह भी कारण बनता है कि नए ‍सदस्य का नाम ‘अ’ से शुरू किया जाए।

बच्चन परिवार को कई लोग भी नाम सूझा रहे हैं, लेकिन इस बारे में ‍अंतिम निर्णय संभवत: अमिताभ लेंगे।

ऐश्वर्या राय सहित बच्चन परिवार को बॉलीवुड की बधाई
ऐश्वर्या राय के यहां बेटी के जन्म लेते ही बॉलीवुड में भी खुशी की लहर दौड़ पडी। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग बच्चन परिवार को बधाई देने में जुट गए। ट्वीटर पर कुछ लोगों ने खुशी का इजहार किया।

करण जौहर : बधाई सीनियर बच्चन। शानदार खबर। अमित अंकल को प्यार।
सेलिना जेटली : बच्चन परिवार के लिए बेहद खुश हूं। एक परी का आगमन हुआ है। मुझे पता है कि वह बेहद खूबसूरत होगी।
श्रेया घोषाल : बधाई। हम उसे कब देख सकेंगे। जल्दी ही फोटो पोस्ट कीजिए।
बिपाशा बसु : बेबी बी छोटी सी परी के डैडी बन गए हैं। ऐश सहित पूरे परिवार को बधाई।
सोफी चौधरी : बेबी बच्चन के आगमन पर सीनियर और जूनियर बच्चन को बधाई। उम्मीद है कि ऐश ठीक होंगी और खुशी का अनुभव कर रही होंगी।
जेनेलिया डिसूजा : बधाई सर। उम्मीद है कि जया जी भी खुश होंगी। मैं बहुत खुश हूं। अभिषेक को बधाई। मेरी तरफ से ऐश को एक बार गले लगाना। मैं लिटिल एंजेल को देखने के लिए मरी जा रही हूं।
बोमन ईरानी : दादा जी। हम सब खुशी का अनुभव कर रहे हैं।
अर्जुन रामपाल : बधाई डैडी कूल, कूलेस्ट दादाजी, खूबसूरत मॉम ऐश और लवली दादी जयाजी।
मिश्रा परिवार : बधाई हो बच्चन परिवार को जिसने दुनिया में कम होती लड़कियों की संख्या में बढ़ोत्तरी की है. 

Sushil Kumar take 5 Crore

पटना के हनुमान जी ने दिलाये
सुशील को 5  करोड़ 

एक करोड़ मांगा- पाँच करोड़ मिले

बीबीसी श्रोता और कौन बनेगा करोड़पति में पाँच करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार का कहना है कि उनकी ज़िंदगी जैसे बदल ही गई है और उन्हें बिल्कुल यकीन ही नहीं हो रहा है हालाँकि मुंबई में बैठे सुशील को मोबाईल फ़ोन पर महंगी रोमिंग के कारण बढ़ते बिल की भी चिंता सता रही है उनका कहना था मुझे अविश्वसनीय लग रहा है हालाँकि मुझे महसूस हो रहा है कि मैं वही लड़का हूँ जिसकी सामान्य ज़िंदगी है जो रात में बीबीसी सुनता है और सुबह अख़बार पढ़ता है दिनभर दफ़्तर में ड्यूटी करता है क्लिक करें सुशील के साथ बातचीत का ऑडियो सुनिए बीबीसी से अपने जुड़ाव पर सुशील कहते हैं मेरे पिता दादा सभी बीबीसी हिंदी सेवा सुनते हैं होश भी नहीं था तबसे बीबीसी बजता था हमारे घर में सुशील ने कहा कि वो जब वो मुंबई आ रहे थे तो पटना जंक्शन के हनुमान मंदिर गए थे उन्होंने बताया वहाँ मैने कहा कि अगर मैं करोड़पति बना तो मैं चाँदी की गदा चढ़ाऊँगा. हनुमान जी ने दया की. अब चाँदी की गदा चढ़ाउंगा लेकिन उसमें सोने का परत चढाकर मैने एक करोड़ मांगा था उन्होंने पाँच करोड़ दिया सुरक्षा की चिंताओं को खारिज करते हुए सुशील ने कहा कि उन्हें अपनी जीती हुई राशि पर कर देने पर गर्व होगा उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से ही विश्वास था कि वो इस खेल से कम से कम 25 से 50 लाख की रक़म तो ज़रूर ही वापस जीतकर आएँगे. भविष्य की योजनाओं पर सुशील ने कहा कि वो प्रशासनिक सेवा की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने दिल्ली आएँगे सफ़र होटल का किस्सा मैं पहली बार ऐसे होटल में ठहरा जिसके होटल के गेट पर जब कभी मैं आता था बड़े शहरों में तो गेट पर खड़ा होकर मैं सोचता था कि इस होटल के एक दिन का खर्च मेरे दो या तीन महीने की तन्ख्वाह के बराबर होता था. इसलिए मैं ठिठक कर रह जाता था सुशील कुमार मुंबई के अंधेरी के एक होटल में ठहरे सुशील केबीसी में अपने सफ़र के बारे में बताते हैं कि शुरूआत में जब फ़ास्टेस्ट फ़िंगर फ़र्स्ट के लिए उन्हें मनमुताबिक सफ़लता नहीं मिल पाई तो वो काफ़ी घबरा गए और उन्हें लगा कि वो हॉट सीट पर नहीं बैठ पाएंगे. वो बताते हैं लेकिन जब मैं हॉट सीट पर बैठा तो सबसे बड़ी उपलब्धि ये रही कि अमिताभ बच्चन के सामने बैठा था. शहर के सभी लोग जान गए मुझे जैसे जैसे प्रश्न आते गए मुझे लगा कि मैं उनका उत्तर दे सकता हूँ सुशील कहते हैं कि जब वो एक करोड़ रुपए जीत गए तो उन्होंने सोच लिए कि अब बहुत हुआ लेकिन फिर सोचा कि चलो आखिरी सवाल भी देख लिया जाए. लेकिन जब उन्होंने वो सवाल देखा तो सोचा कि अगर वो ध्यान से जवाब दें तो उसका जवाब दे सकते हैं बड़ी-बड़ी बातें मुंबई शहर के एक महंगे होटल में ठहरने की अपने अनुभव के बारे में वो कहते हैं कि केबीसी आने के बाद बहुत बड़ी-बड़ी बातें हुईं मैं पहली बार ऐसे होटल में ठहरा जिसके जैसे होटल के गेट पर खड़ा होकर मैं सोचता था कि इस होटल के एक दिन का खर्च मेरे दो या तीन महीने की तन्ख्वाह के बराबर होता है पाँच करोड़ के सवाल के बारे में पूछने सुशील कुमार ने कुछ भी कहने से मना कर दिया लेकिन उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में सामान्य सवाल रहते हैं नया बिहार मुझे गर्व है कि मैं बिहार का हूँ. मैने बिहार को बदलते हुए देखा है मैने महसूस किया है कि बिहार पहले क्या था और अब क्या है अब यहाँ शांति है सुशील कुमार जो व्यक्ति बीबीसी सुने या मैगज़ीन पढ़े वो अच्छा प्रदर्शन कर सकता है. सवालों के जवाब देना मुश्किल नहीं था मैं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता हूँ. एक बार मैं यूपीएससी मैं साक्षात्कार भी दे चुका हूँ. प्रतिदिन मैं रेडिया के संपर्क में रहा चाहे वो बीबीसी हो या फिर कुछ और. टीवी तो मिलता नहीं था तो बीबीसी ही सुना करते थे जबसे होश भी नहीं था तभी से हमारे घर में बीबीसी सुना जाता रहा है जब मेरा ऑडिशन हुआ था तो मैने कहा था कि मैं बीबीसी काफ़ी सुनता हूँ जब सुशील से पूछा गया कि वो उन्हें मिलने वाली राशि में से एक बड़ी रक़म तो कर देने में चली जाएगी तो उन्होंने कहा कि कर देना उनके लिए गर्व की बात होगी. उन्होंने कहा ज़िंदगी भर मैं जितना कमा नहीं पाता उससे ज़्यादा मैं टैक्स दे रहा हूँ. ये बहुत अच्छी बात है ये मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है मैं गौरान्वित महसूस कर रहा हूँ लेकिन बाकी बचे हुए पैसों का वो क्या करेंगे? वो कहते हैं मेरी कुछ छोटी-छोटी आवश्यक्ताएँ हैं जैसे घर बनवाना है भाइयों का व्यापार करवाना है. उसके बाद जो कुछ पैसे बचेंगे गरीब बच्चों के लिए कुछ ऐसा जिससे उनकी पढ़ाई-लिखाई हो सके तो उनके लिए मैं कुछ ज़रूर करूँगा क्योंकि मैं भी उसी पृष्ठभूमि से आया हूँ ये पूछे जाने पर कि इतना धन आने के बाद क्या को�