तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे भाषा के विशेषज्ञ पढ़कर कहें कि ये कलम का छोटा सिपाही ऐसा है तो भीष्म साहनी, प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला', हरिवंश राय बच्चन, फणीश्वर नाथ रेणु आदि कैसे रहे होंगे... गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.

LATEST:


KAVITA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
KAVITA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

ab to pura desh hai anna


कविता / अब तो पूरा देश है अन्ना!


क्या सोच के तुमने
बंद किया था उसे
जेल की सीखचों में
क्या सोच के रचा था
तुमने यह छल प्रपंच

तुम्हारा सारा तंत्र भी
डिगा नहीं पाया
उसके इरादों को
मात खा गये तुम
फकीराना अंदाज से
मात खा गये तुम
उस बूढ़ी काया से
जो बिका नहीं
कभी मोलभावों से

पढ़ नहीं पाये तुम
उसकी चेहरे में छिपी
अथाह गहराईयों को
पढ़ नहीं पाये तुम
हवाओं के रूख को
पहचान नहीं पाये तुम
उसकी सीमाओं को
वह जीता रहा है
देश की एक अदद
सपने की खातिर

अन्ना,
नहीं रहा सिर्फ एक नाम
वह बन गया है सर्वनाम
बन गया है वह
व्यक्ति से विचार
सैकड़ों गूंगों-बहरों को
जिसने दी है जुबान
कितने गुमनाम चेहरों को
एक नयी पहचान
कितने जिन्दा मुर्दों को
कराया है जिसने
जिन्दा होने का अहसास
जिसके आगे झुक गयी
तुम्हारी सारी सरकार

आदतन और इरादतन
दबाना चाहते हो तुम
हर उस आवाज को
जो उठती है तुम्हारे खिलाफ
कितनों पर लगाओगे-प्रतिबंध
किस-किसको बनाओगे-बंदी
उठ खड़े होंगे एक साथ
हजारों हजारे, क्योंकि
अब तो पूरा देश है अन्ना
क्योंकि हर चेहरे पे
लिखा है-मैं हूं अन्ना ।

-हिमकर श्याम
५, टैगोर हिल रोड
मोराबादी, रांचीः ८

मज़ेदार लतीफे

मज़ेदार लतीफे 


वो आँख बड़ी प्यारी थी,
जो हमने उसे मारी थी,
वो संदले बड़ी भारी थी,
जो उसने हमे मारी थी,
मुफ्त में ही पिट गए यार,
हमें तो आँख की बीमारी थी.

http://www.franklin.ma.us/auto/upload/schools/horace/909-think.gif
सोच समझ के ना की शादी जिसने,
उसने जीवन बिगाड़ लिया..
और चतुराई से की जिसने शादी,
उसने भी क्या उखाड़ लिया..


मेरी जानेमन क्या बताऊँ
कैसे सितम भाती हैं
मेरी जानेमन क्या बताऊँ
कैसे सितम भाती हैं
सपने मे भी कम्बक्थ
अपने बाप को ले आती हैं!

जिस वक्त खुदा ने तुम्हे बनाया होगा, एक सुरूर सा उसके दिल पे छाया होगा...
पहले सोचा होगा तुझे जन्नत में रख लूँ.. फिर उससे जू का ख्याल आया होगा...


तारीफ के काबिल हम कहाँ?
चर्चा तो आपकी चलती है
सब कुछ तो है आपके पास
बस सींग और पुँछ की कमी खलती है..!!

BAHUT YAAD AATI HAI MAA....

बहुत याद आती है माँ……




पथरीलेँ रास्तोँ पर जीवन के,
घाव जलते हैँ जब तन मन के,
RAJESH MISHRA'S FATHER AND MOTHER
LATE SHIVNATH AND LT. PAWAN MISHRA
बहुत याद आती है माँ।।

याद आती है मेरे लिये आँखोँ मेँ कटती उसकी रातेँ,
याद आती है हर कदम पर मुझे समझाती उसकी बातेँ,
मेरी गलतियोँ पर मुझको डाँटती फिर दुलारती,
मेरी बिखरी फैली चीजोँ को ध्यान से संभालती,
अपने हाथोँ से बनी चपाती चाव से खिलाना,
मेरी बिमारी मेँ बहलाकर कड़वा काड़ा पिलाना,
चाहे दिन रात कितनी ही मेहनत वो करती,
फिर भी मेरे काम को कभी न वो थकती,

उसके आँचल मेँ पले बढ़े दिन कितने अच्छे थे वो बचपन के,
बहुत याद आती है माँ।।
RAJESH MISHRA, KOLKATA, WEST BENGAL

मुझको हर दिन बढ़ते वो देखना चाहती थी,
आसमान पर मुझको चढ़ते वो देखना चाहती थी,
मुझसे ज्यादा मेरे लिये मेहनत वो दिनभर करती थी,
मेरी इच्छाओँ पर अपनी हर इच्छा न्यौच्छावर करती थी,
मेरे बढ़ते कदमोँ को दिशा वो दिखाती थी,
मेरी सफलता मेँ अपना जीवन सफल होता पाती थी,
गिरता जब मैँ उठकर चलना वो जीवन है वो बताती थी,
उसकी लगन ही थी जो मुझे सपने देखना सिखाती थी,

मेरे सारी सफलतायेँ परिणाम है बस उसी की लगन के,
बहुत याद आती है माँ।।

चलते चलते मैँ ये कहाँ आज आ गया हूँ,
देखकर दुनिया के रंग बहुत घबरा गया हुँ,
आज कोई नहीँ है मेरे साथ,
सर पर नहीँ है किसी का हाथ,
भीड़ भरी दुनिया मेँ अकेला हो गया हूँ,
बहुत कुछ पाकर मैँ खुद ही कहीँ खो गया हूँ,
ये दिन ये रात अब मुझे बहुत सताते हैँ,
मेरे नयन अब बस यूँ ही आँसू बहाते हैँ,

आ मेरी माँ और फिर आसूँ पोँछ मेरे नयन के,
तु….
बहुत याद आती है माँ ।।

बहुत याद आती है माँ ।
संकलन : राजेश मिश्रा, लेखक * तरुण राज गोस्वामी