तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे भाषा के विशेषज्ञ पढ़कर कहें कि ये कलम का छोटा सिपाही ऐसा है तो भीष्म साहनी, प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला', हरिवंश राय बच्चन, फणीश्वर नाथ रेणु आदि कैसे रहे होंगे... गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.

LATEST:


bhrastachar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
bhrastachar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

How many holes in the corrupt government bail

अब तक का सबसे भ्रष्ट सरकार की डूबती नैया में कितने छेद हुए हैं...



कुछ दिन तक तो मैंने अपने को समझाते रहा अब सब ठीक हो जायेगा... इसके बाद परिवार को समझाते रहा... कुछ दिन और इसके बाद महगाई से निजत मिल जाएगी... पैसे बढ़ जायेंगे तो सब ठीक हो जायेगा... पर अब किसको समझाएं... और किससे पूछें की महंगाई कम होने के बजाये... आये दिन एक न एक घोटाले उजागर हो रहे हैं... अब अपने से सवाल करता हूँ.. क्या नेता लोग घोटाले के लिए ही चुनाव लड़ते है... क्या ये इनका जन्मसिद्ध अधिकार बन गया है.... पहले मैं बिहार के लालू को ही घोटाले का मुखिया मानता था पर जैसे घोटाले उजागर हो रहे हैं उससे तो येही लगता है... इस मामले में लालू सिर्फ लालू ही रह गए केंद्र में जो है वो सब इनके सरदार हैं.... एक चीज़ का उजागर यहाँ करना चाहता हूँ... मुझे इन्टरनेट और कम्पूटर पर महारत हासिल है... पर आज भी मेरे गाँव भेल्दी (जिला-छपरा) में आज भी बिजली नहीं है....आइये अब केंद्र की डूबती नैया में  कितने और किस प्रकार के छेद बने हैं उसका विवरण दे रहा हूँ... निचे...


अभी तक के इतिहास की सबसे भ्रष्ट पार्टी कांग्रेस की सरगना और सबसे ज्याद निकृष्ट और नीच चोर औरत है सोनिया और उसकी तलवा चाटू टीम - दिग्विजय, चिदंबरम, मनमोहन, प्रणव मुखर्जी, सिब्बल जिनसे आज तक मीडिया ने ये सवाल नहीं पूछे और पूछेंगे भी क्यूं .....पूरी की...मत मिलती है हमारी भ्रष्ट मीडिया को कुछ न पूछने और दिखने की.

इस झूठ और लूट में सब जिम्मेदार हैं और पिसती है जनता जिसके दम पर लोकतंत्र चल रहा है..

1. 2009 में कांग्रेस में चुनाव से पहले जनता से वादा किया था विदेशो में जमा ब्लैकमनि और भ्रष्ट चार पर कानून लायेंगे. उसका क्या हुआ? क्यों रामदेव जब अनशन पर बैठे, तब सोनिया गधी चुप चाप सरकारी खर्चे पर स्वित्ज़रलैंड  गयी? कस्टम्स में फिनान्सिअल Advisor दिखाया गया. ये 5वां पास औरत और उसका नालायक और गधा बेटा, किस दृष्टि से फिनान्सिअल एडवाइजर  हैं ?

2. पहले कपिल सिब्बल ने कहा कोई भी नुकसान २ जी घोटाले में नहीं हुआ है, फिर अहलुवालिया ने कहा की हा वास्तव में कोई घोटाला नहीं हुआ है, फिर मनमोहन ने कहा इसकी जाँच चल रही है. ये तो शुरू से ही टालने में लगे हुए हैं. अरे भैया सबको हिस्सा मिला है.राजा जैसा घटिया आदमी जिसकी १० पैसे की औकात नहीं है वह अपनी पत्नी के नाम 3000 करोड़ रुपया मारीशाश में जमा कर दे. सोचो इन चोरो की टीम सोनिया ने कितना जमा होगा.

3. महा घोटाला देवास- इसरो डील का जिसमे की 205000 करोड़ की बैंड विड्थ को मात्र 1200 करोड़ के 10 साल के उधार के पैसे में दे दिया गया? भला हो सुब्रमनियम स्वामी जी का जिन्हें इनको नंगा कर दिया.

4. कामनवेल्थ खेल का 90000 करोड़ का घोटाला.

5. कोयला का घोटाला जिसमे ठेकेदारों द्वारा 10 पैसे प्रति किलो के भाव से कोयला खरीदा जाता है और उसे बाजार में 4 रुपये किलो तक बेचा जाता है, यह रकम अब तक 30 लाख करोड़ होती है.
7. इटली के 8 बैंक और स्वीटजरलैंड के 4 बैंको को 2005 में भारत में चुपके से खोला गया. इनकी जरुरत क्यों आ पड़ी भारत में जब की भारत के ही बैंकरों की बैंक खोलने की अर्जियाँ सरकार के पास धूल खा रही है, इन बैंको आवश्यकता क्यों है जब भारत में 80% लोग 20 रूपया प्रतिदिन से भी कम कमाते है.

8. 2005 में, कत्रोची के बेटे को अंदमान दीप समूह में तेल की खुदाई का ठेका क्यों और किसने दिया?

9. सरकार ने पहले कहा की बाबा बकवास कर रहे है, काला धन नाम की कोई चीज नहीं है, फिर खबर आयी की काला धन है और सबसे ज्यादा भारतीयों का है, यह स्विस बैंकों के आलावा 70 और दुसरे देसों में जमा है.

10. यूरिया घोटाला - यूरिया किसान को दुगुने दाम बेचा जाता है. करोड़ो का हेर-फेर करते हैं.

11. हमारे देश में क्यों अनुसन्धान के लिए पर्याप्त पैसा नहीं दिया जाता है, यह कांग्रेस की चाल है, जिसकी वजह से हम 5-10 गुना दाम में विदेशी चीजे खरीदते है.

12.ऐसे कौन से कारण है जिनके कारण हम नेहरू के द्वारा ट्रांसफर अफ पॉवर अग्रीमेंट 14 अगस्त 1947 को दस्तखत करने के बाद भी आज तक विकसित नहीं बन पाए, जब की हमारी जनता हफ्ते में 90 घंटा काम करती है जबकि अंग्रेज हफ्ते में सिर्फ 30 घंटा काम करते है.

13. क्या कारण है की हमारे 45 रुपये में 1 डालर और 70 रुपये में 1 पौंड मिलाता है, जब की 1947 में 1 रुपये में 1 डॉलर मिलता था.

14. क्या कारण है की हमारे देश में एक भी सोलर ऊर्जा वैज्ञानिक नहीं है और दुनिया भर के परमाणु वैज्ञानिक है जो हमें हमेशा झूठा अश्वाव्हन देते है की यह परमाणु बिजली सस्ती और निरापद है भारत की परमाणु से सम्बंधित कुल बाजार 750 लाख करोड़ का होगा. जब की हम भारत में 400000 मेगावाट सोलर बिजली बनाते है, १७ १७.

हम अभी तक सुरक्षित अन्ना भण्डारण की व्यवस्था क्यों नहीं बना पाए जब की हमारे पास धन की कमी ही नहीं है, क्योकि अन्न को सडा दिखाकर उसे कौड़ियो के भाव शराब माफिया को बचा जाता है जब की गरीब अन्न बिना मर रहा है,शरद पवार ने अरबो रुपये बना लिए फिर भी मंत्री बने बैठे हैं.

15. मीडिया को निष्पक्ष बनाने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है, सभी भारतीयों को पता चल गया है की मिडिया, टीवी और पत्रिकाए सरकार को बिक चुकी है, बड़े शर्म की बात है, शाम को सिर्फ 4 रोटी खाने के लिए भारत माता से गद्दारी क्यों?

16. अगर देश में 2 लाख करोड़ रुपये की नकदी सर्कुलेशन में है तो देश की अर्थव्यवस्था करीब 100 लाख करोड़ रुपयों की होती है और हमारे देश में रिजर्व बैंक अबतक लगभग 18 लाख करोड़ रुपयों के नोट छाप चुका है और कम से कम 10 लाख करोड़ रुपये सर्कुलेशन में है. इस हिसाब से देश की अर्थव्यवस्था करीब 400 से 500 लाख करोड़ रुपये होनी चाहिए लेकिन अभी हमारी अर्थव्यवस्था केवल 60 लाख करोड़ की है. जबकि इतनी अर्थव्यवस्था के लिए दो लाख करोड़ से भी कम सर्कुलेशन मनी की जरूरत है!

17. अगर 400 लाख करोड़ रूपये का काला धन देश में वापिस आ जाता है तो देश की अर्थव्यवस्था करीब 20,000 लाख करोड़ रुपये होगी ... क्या आप जानते हैं कि इस समय अमेरिका सबसे शक्तिशाली देश है और उसकी अर्थव्यवस्था करीब 650 लाख करोड़ की है. मतलब 400 लाख करोड़ रुपये वापिस मिलने पर हम अमरीका से भी 30 गुना ज्यादा शक्तिशाली बनते है. दोस्तों, रामदेव और डॉ. स्वामी की टीम निरक्षरों की नहीं बल्कि बहुत पढ़ी लिखी, ज्ञानी, दानी, समर्पित, इमानदार और राष्ट्रप्रेमी टीम है, इसमे ज्यादातर इंजिनियर और आई टी के लोग जुड़े है, इनमे कई लोग ऐसे भी हैं जो करोड़ों रुपयों की नौकरी और कारोबार छोड़कर केवल देश के लिए स्वामी जी के साथ जुड़े हैं.

प्यार में कभी-कभी....

एक प्यार की कीमत छह अबॉर्शन,
लंगर पर गुजारा और...



20 साल की पूजा और 23 साल के राहुल के बीच 3 साल पहले प्यार हुआ। पूजा-राहुल के बीच रिश्ता दोनों के घरवालों को मंजूर नहीं था। घरवालों के खिलाफ जाकर 8 महीने पहले उन्होंने शादी की। लेकिन, इस सारे वाकये का खामियाजा पूजा को उठाना पड़ रहा है क्योंकि पूजा अब मां नहीं बन सकतीं।

3 साल में पूजा 6 बार प्रेगनेंट हुईं। लेकिन, घरवालों के विरोध के चलते वह इस हालत में नहीं थीं कि बच्चों को जन्म दे सकतीं। पूजा को 6 बार अबॉर्शन करवाना पड़ा। पूजा बताती हैं, ‘ हर बार मुझे जुड़वां बच्चे होने थे, लेकिन मुझे दुख है कि मैं उन्हें जन्म नहीं दे पाई क्योंकि हम इस हालत में नहीं थे। और अब मैं मां नहीं बन सकती। मुझे लगता है जैसे भगवान ने मुझे सजा दी है। ’

एक अंग्रेजी दैनिक में छपी खबर के मुताबिक पूजा-राहुल के बीच पहली नजर में ही प्यार हो गया था। पूजा कहती हैं, ‘भगवान हमें मिलाना चाहते थे। ’ पूजा-राहुल के प्यार के बारे में जब दोनों के घरवालों को पता चला तो उन्होंने फटकारते हुए दोनों को अलग रहने को कहा।

इसके बाद पूजा-राहुल घर से भाग गए। घरवाले उन्हें किसी तरह वापस लाते और वे फिर भाग जाते। लव कमांडोज़ नाम के एक एनजीओ में शरण लिए पूजा बताती हैं, ‘मेरी मां हार्ट अटैक की वजह से 3 साल पहले चल बसीं। इसके बाद मेरे पिता मेरी शादी जल्द से जल्द करवाना चाहते थे। लेकिन तभी मैं राहुल से मिली और मेरे लिए सब कुछ बदल गया। मैंने अपने पिता को राहुल के बारे में बताया, लेकिन वह नहीं माने। 17 जुलाई 2009 को मैंने पहली बार घर छोड़ा और उसके बाद मैं बार-बार राहुल के पास वापस जाती रही। ’

पूजा को इन मुश्किल हालात में भीख तक मांगनी पड़ी। पूजा बताती हैं, ‘ मुझे वह दिन याद है। जब मैंने पहली बार घर छोड़ा था तो मेरे पास एक पैसा तक नहीं था, लेकिन मेरा राहुल से बात करना बहुत जरूरी था। तब मैंने 15 रुपए मांगे थे जिससे कि मैं उसे फोन कर सकूं। ’

पूजा और राहुल को वे दिन भी अच्छे से याद हैं जो उन्होंने रेलवे स्टेशंस पर गुजारे थे। पूजा कहती हैं, ‘ करीब 2 महीने हम नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोए लेकिन हम कमजोर नहीं पड़े। ’

उन्होंने 8 महीने पहले शादी की। लेकिन, राहुल की मां ने पूजा को घर में नहीं घुसने दिया। पूजा राहुल की मां के बारे में बताती हैं, ‘ वह बहुत लालची हैं। वह चाहती थीं कि मैं अपने पिता के घर वापस जाऊं और शादी की रस्म पूरी करूं, जिससे वह दहेज की मांग कर सकें। मेरे पिता इस बात से संतुष्ट थे कि मैं राहुल के साथ खुश हूं लेकिन मेरी सास ने मुझे नहीं अपनाया। ’

कुछ दिन पहले दोनों शीशगंज गुरुद्वारे में लंगर पर गुजारा कर रहे थे। उसी बीच उन्होंने लव कमांडोज़ के बारे में पढ़ा और तुरंत उनसे संपर्क किया। लव कमांडोज़ के संस्थापक संजय सचदेवा ने बताया, ‘ उन्होंने कुछ दिन पहले हमसे संपर्क किया और हम उन्हें तब तक सपोर्ट करेंगे जब तक वे अपने पैरों पर खड़े नहीं हो जाते। हम चाहते हैं कि वे दोनों अपना ग्रैजुएशन पूरा करें और दुनिया के सामने खुद को साबित करें। हमने उनके लिए सब कुछ कपड़ा, खाना और रहने की जगह का इंतजाम किया है। ’

अब राहुल काम पर जाते हैं और पूजा अपना ग्रैजुएशन पूरा करने की सोच रही हैं, जिससे वह भी काम कर सकें। पूजा-राहुल अपने परिवार-रिश्तेदारों के पास वापस नहीं जाना चाहते।

Muzzahiddin Ka Chirag

Apni Suraksha Khud karen : 


अपनी सुरक्षा खुद करें के तहत राजेश मिश्रा द्वारा जनहित में जारी...

अन्ना के आन्दोलन को दबाने की कोशिश

देश की दूसरी सबसे बड़ी आन्दोलन
को यूँ ही ख़त्म कराने की कोशिश


जयप्रकाश नारायण द्वारा किये गए सबसे बड़े आन्दोलन के बाद शायद यह दूसरी ऐसी आन्दोलन है जिसमें राजनीति से जुड़े लोगों के लिए इसमें कोई जगह नहीं है... जिसका भारत के हर नागरिक द्वारा समर्थन किया जा रहा है.. लेकिन ओछी राजनीति के दबाव में यह आन्दोलन दबते जा रहा है... अन्ना समर्थकों पर हमले, बिना वजह परेशान किया जा रहा हिया भिन्न-भिन्न मामले के तहत, जाँच कमिटी बैठा दी जा रही है.. जिससे इस आन्दोलन बहुत बड़ी खाई बनती जा रही है...

अगर मीडिया पर भरोसा करें तो इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अरविंद केजरीवाल, भूषण पिता-पुत्र और किरन बेदी द्वारा समर्थित जन लोकपाल बिल के लिए छेड़ा गया अन्ना हजारे का आंदोलन बिखरने लगा है। कई ऐसे बुद्धिजीवी जिन्होंने कुछ महीने पहले इस आंदोलन को मजबूती देने का फैसला किया था, अब इसमें खोट देखने लगे हैं। आंदोलन अब जो दिशा ले रहा है, उससे उन्हें एतराज है।



एक ऐसी टीम जिसके बारे में कुछ ही महीने पहले यह माना जा रहा था कि वह गलती कर ही नहीं सकती, अचानक ऐसी लगने लगी है जो शायद कुछ भी ठीक से नहीं कर सकती। सबसे पहले आंदोलन की जीवनी शक्ति अरविंद केजरीवाल को यह कहते बताया गया कि अन्ना संसद से ऊपर हैं और फिर प्रशांत भूषण पर सुप्रीम कोर्ट परिसर के उनके चैंबर में घुसकर इसलिए हमला किया गया क्योंकि उन्होंने अपना भविष्य तय करने के कश्मीरियों के अधिकार की वकालत की थी।

हम एक ऐसे राष्ट्र हैं जहां के लोगों का ब्रेनवॉश करते हुए उनके अंदर यह बैठा दिया गया है कि संसद सबसे पवित्र है। मैंने ब्रेनवॉश इसलिए कहा, क्योंकि इस देश को बीमार कर देने वाली कई 'कुटिल चालें' इसी इमारत के अंदर चली गई हैं। सच है कि अरविंद केजरीवाल के बयान का समर्थन नहीं किया जा सकता। फिर भी, मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि जो कुछ उन्होंने कहा होगा और जो लोगों के सामने आया, उसमें काफी अंतर था। लेकिन यह बात मायने नहीं रखती। उन लोगों के लिए (और ऐसे लोगों की तादाद खासी बड़ी है) जो अरविंद के अचानक बढ़े कद से असहज महसूस कर रहे हैं। उनके लिए यह सुनहरा मौका था, जिसका उन्होंने अपनी पूरी ताकत से इस्तेमाल किया।

कुछ ऐसा ही प्रशांत भूषण के साथ हुआ जो इस आंदोलन के पीछे लीगल ब्रेन रहे हैं, जिनकी कानूनविद और एक ऐक्टिविस्ट के तौर पर काफी इज्जत है। कश्मीर पर बयान देकर उन्होंने उन लोगों का भी गुस्सा झेला जो उनका समर्थन करते रहे हैं। जिस तरह संसद पवित्र मानी जाती है, उसी तरह कश्मीर भी भारत का अभिन्न हिस्सा है। और जो भी इस विचार के खिलाफ जाता है, जनभावनाएं उसके खिलाफ चली जाती हैं।

भूषण पर हुए विद्वेषपूर्ण हमले से मुझे झटका लगा, लेकिन कोई आश्चर्य नहीं हुआ। देश कुछ भावनात्मक मुद्दों को लेकर काफी संवेदनशील है और अगर काफी तादाद में आपके ऐसे आलोचक हों जो अपने फायदे के लिए आग में घी डालने के लिए तैयार हों तो ऐसी स्थिति कल्पना से परे नहीं है।

मैंने अक्सर ही कहा है कि टीम अन्ना इंडिया अगेंस्ट करप्शन (IAC) या कोई भी एंटी करप्शन मूवमेंट के कोई फुल टाइम कर्मचारी नहीं। ये एक मकसद के लिए इकट्ठा हुए अलग-अलग व्यक्ति हैं। ऐसे में करप्शन से अलग विभिन्न मुद्दों पर उनकी अलग-अलग राय स्वाभाविक है। हालांकि, किताबी तौर पर यह बात सही है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि जब आप किसी मूवमेंट में एक खास स्थान हासिल कर लेते हैं तो फिर आपको अपने हर बयान को तौलना पड़ता है। जो लोग आपको सपोर्ट कर रहे हैं उनकी भावनाओं का ख्याल आपको रखना होता है। प्रशांत और अरविंद के बयान इस मानदंड पर खरे नहीं उतरते।

इसके अलावा, कई समर्थक भी टीम अन्ना द्वारा चुनाव में प्रत्याशियों के खुला समर्थन या विरोध से असहज महसूस कर रहे थे। इससे आंदोलन की अब तक की अराजनीतिक छवि को भी नुकसान हुआ। हो सकता है कि वे यह कहना चाह रहे हों कि जो जनलोकपाल को समर्थन नहीं करते वे उसका विरोध करते हैं। लेकिन मीडिया पहले की तरह सपोर्टिव नहीं था और उसका मेसेज वह नहीं गया जो आंदोलन के नेता चाहते थे।

हैरानी की बात नहीं कि इस आंदोलन की विश्वसनीयता पर सवाल उठने का इंतजार कर रहे ताक में बैठे लोग मजे ले रहे हैं। और मेरा मतलब दिग्विजय सिंह जैसों या आंदोलन में सरकार के अग्निवेश जैसे घुसपैठियों से नहीं। मैं उस आम धारणा की बात कर रहा हूं जिसे दिन प्रतिदिन आ रहीं नकारात्मक खबरों से ऑक्सीजन मिलती है।

यह एक ऐसा आंदोलन रहा है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। ऐसा आंदोलन अगर करप्शन पर यथास्थिति की चाहत रखने वालों के हाथों का खिलौना बन बर्बाद हो जाए तो यह बड़े शर्म की बात होगी। इतना ही नहीं, अगर यह आंदोलन बदनाम होता है तो इससे आम आदमी की भावनाएं कुचल जाएंगी जिसे ऐसा लगने लगा था कि वह सचमुच बदलाव ला सकता है। याद रखना चाहिए कि मकसद हमेशा व्यक्ति से बड़ा होता है और कुटिल चालों की वेदी पर इसकी बलि नहीं दी जा सकती।

Why are baying for blood as his own


अपने ही खून के प्यासे
मेरठ से ख़बर मिली  कि वहां माल रोड पर एक आदमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने दो मासूम बेटांे और पत्नी को काट डाला। अपने ही बच्चो का गले रेतते हुए इस ज़ालिम बाप को ज़रा भी तरस नहीं आया। पुलिस ने इस दर्दनाक हत्याकांड मंे बिना जांच के ही अवैध सम्बंधों का दावा कर केस की गंभीरता को कम करने का प्रयास किया।
अभी इस ख़बर की स्याही सूखी भी नहीं थी कि उरई से समाचार आया कि विदवा गांव में एक भाई ने अपने सगे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। बताया जाता है यहंा दोनों भाइयों केे बीच प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। एक भाई ने जब दूसरे से सम्पत्ति बंटवारे पर ज़ोर दिया तो वह आपा खो बैठा और गुस्से में पागल होकर पास पड़ी कुल्हाड़ी से सगे भाई के खून से हाथ रंग लिये।
तीसरी ख़बर रामपुर के मिलक से आई है जिसमें तीन भतीजों ने मिलकर अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि काफी समय से परिवार के बीच शादी में न बुलाने को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। एक भतीजा चाचा को मनाने गया तो नशे में देखकर चाचा ने उसको उल्टे पांव भगा दिया। विडंबना यह रही कि जो भतीजा मामले को निबटाने की नीयत से गया था वही खून ख़राबे की वजह बन गया।
हालांकि ये तीनों मामले यूपी के हैं और ऐसे अनेक मामले रोज़ ही हो रहे हैं लेकिन सब पुलिस और मीडिया तक नहीं पहंुचने से पूरे देश के आंकड़े इतने भयावह नहीं दिखाई पड़ते जितने कि खून के रिश्ते आज खून के प्यासे हो गये हैं। पति पत्नी के रिश्ते को हालांकि खून का नहीं माना जाता लेकिन जीवनभर साथ मरने साथ जीने की कसम खाने से यह रिश्ता भी खून के रिश्ते से कम अहम नहीं होता। फिर भी जब कोई पति अपनी पत्नी को मौत की नींद सुलाता है तो अकसर पुरूष प्रधान समाज मृतका के बारे में बिना जांच पड़ताल और ठोस सबूत के यह चर्चा शुरू कर देता है कि हत्या आरोपी की पत्नी के ज़रूर किसी पराये पुरूष से अवैध सम्बंध रहे होंगे। जिस तरह से बलात्कार के मामलों में अकसर मर्द औरतों की बोल्ड पौशाक को लेकर उत्तेजित करने का झूठा और घटिया आरोप उल्टे बलात्कार पीड़ित युवती या महिला पर ही लगाते हैं वैसे ही इन हत्याओं के मामलों में भी किया जाता है। अजीब बात यह है कि यहां पुलिस इस बहाने को मानने के लिये पहले से ही तैयार बैठी रहती है। पुलिस को इस तरह की कार्यशैली से एक तात्कालिक लाभ यह होता है कि जहां कानून व्यवस्था पर उठने वाली उंगली थम जाती है, वहीं पुलिस को यह कहने का बहाना मिल जाता है कि इस मामले में कानून एडवांस में क्या कर सकता है?
दरअसल पूंजीवाद और समाजवाद का अंतर धीरे धीरे हमारे सामने आने लगा है लेकिन दौलत और शौहरत के पुजारी मुट्ठीभर लोग इस सच्चाई को लगातार झुठलाने का प्रयास कर रहे हैं कि पैसा कमाने की होड़ समाज से रिश्ते नातों, धर्म, मर्यादा और नैतिकता को पूरी तरह ख़त्म करती जा रही है। पूंजीवाद के सबसे बड़े वैश्विक गढ़ अमेरिका की हालत दिन ब दिन पतली और समाजवाद के आज भी मज़बूत किले चीन की हालत लगातार मज़बूत होने से भी हमारी आंखे नहीं खुल रही हैं। सच यह है कि आज हम इतने स्वार्थी और एकांतवादी होते जा रहे हैं कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अपनी मनमानी करने के लिये हम रिश्तों नातों को कच्चे धागों की तरह तोड़ने में एक पल भी नहीं लगाते। अगर थोड़ा झगड़ा और रूठना मनाना होकर ये सम्बंध फिर से प्यार मुहब्बत की डोर में बंध जायें तो फिर भी आपसी तालमेल और साझा जीवन का एक रास्ता निकल सकता था लेकिन आज तो हालत यह हो गयी है कि साझा परिवार टूटते जा रहे हैं। कुछ लोग तो शादी से पहले ही लड़के के परिवार के सामने यह शर्त रख देते हैं कि उनकी लड़की शादी के बाद अलग रहना पसंद करेगी। वे यह कहते हुए ज़रा भी संकोच नहीं करते कि वे जिस परिवार से अपना रिश्ता जोड़ने जा रहे हैं उसको तोड़ने का प्रयास विवाह होने से पहले ही कर रहे हैं। कई परिवार तो इस शर्त को पहली बार में ही ठुकरा देते हैं लेकिन अधिकांश परिवार दहेज़ के लालच या किसी बड़े और प्रभावशाली खानदान से जुड़ने के मोह में यह नाजायज़ मांग स्वीकार कर लेते हैं।
अकसर यह भी देखने मंे भी आता है कि शादी के समय अगर यह शर्त न भी रखी जाये कि वधु अलग रहना चाहेगी तो यह पहले से ही मन बना होता है कि लड़की जब लड़के को अपनी मुट्ठी में कर लेगी तो यह कौनसा मुश्किल काम है कि लड़के को उसके परिवार से लेकर लड़की किसी कीमत पर भी अलग होने का अभियान शुरू कर दे। यहीं से अलगाव के बीज बो दिये जाते हैं। यह अजीब बात है कि लगभग सभी मांबाप अपनी लड़की को को यह समझाकर ससुराल भेजते हैं कि शादी के बाद अपने पति को अपने हिसाब से चलाने की पूरी कोशिश करना और मौका देखते ही अलग हो जाना जिससे सास ससुर और ननद, भावज, जेठ, जेठानी और देवर देवरानी की सेवा और ज़िम्मेदारी से बचा जा सके जबकि अपने घर आने वाली लड़के की बहू से सौ प्रतिशत यह आशा करते हैं कि वह अपने मायके को भूलकर लड़के के पूरे परिवार के हिसाब से चले। अगर अपने घर आई बहू लड़के को अलग करने के बारे में धेाखे से भी ज़बान खोले तो पूरी ससुराल उसके पीछे हाथ धेकर पड़ जाती है, जैसे उसने कोई बहुत बड़ा पाप कर दिया हो, लेकिन यही काम जब बाकायदा दूसरे घर जाकर उनकी कन्या करती है तो इस मुहिम को न केवल वध्ु पक्ष का पूरा समर्थन और आशीर्वाद होता है बल्कि उनके विचार और तर्क भी इस चाहत के पक्ष में हो जाते हैं। ये दो पैमाने ही आज खून के रिश्तों का खून होने के पीछे मौजूद हैं। जो भाई शादी से पहले अपने छोटे भाई को लक्ष्मण और बड़े भाई को राम का दर्जा देता है वही शादी के बाद उसके खून का प्यासा हो जाता है। ज़मीन जायदाद के बंटवारे की बात चल निकलती है और जब इसमें आनाकानी और मांबाप की तरफ से पक्षपात होता है तो फिर साज़िशें और नफ़रतें पनपने लगती हैं। जिन माता पिता के लिये उनका बेटा कभी आंख तारा हुआ करता था उनके लिये वह बोझ और मुसीबत बन जाता है। बात बढ़ते बढ़ते यहां तक जा पहंुचती है कि अपना हिस्सा अपनी मांग के हिसाब से न मिलने पर दोनों भाई न केवल लड़ने लगते हैं बल्कि एक दिन गाली गलौच और मारपीट के बाद मामला थाने तहसील पहुंच जाता है। यही हाल माता पिता में से अधिकांश मामलों में पिता के साथ होता है। अदालत में मुकद्मा शुरू होने के बाद बोलचाल तक बंद हो जाती है। उसके बाद दोनो पक्ष आपस में एक दूसरे से रंजिश रखने लगते हैं। यह पता ही नहीं चलता कि कब खून के रिश्ते एक दूसरे के खून के प्यासे हो गये। हर किसी को यह लगता है कि दूसरा उसको समझता ही नहीं । साथ साथ यह भी दुहायी दी जाती है कि उसकी ज़रूरत और भावनाओं का ख़याल नहीं रखा जा रहा है जबकि यह शिकायत करते समय वह खुद यह भूल जाता है कि उसने दूसरों की परवाह की है या वह खुद भी ‘मैं, मेरा और मेरा परिवार’ के एक सूत्रीय कार्यव्रफम पर चल रहा है। इसके बाद यह दरार यहीं ख़त्म नहीं होती बल्कि इस संकीर्णता और स्वार्थ का भी विस्तार होता है। दर्जन दो दर्जन से चार पांच लोगों की छोटी यूनिट में आध्ुनिक प्रगतिशील माता पिता के बोल्ड सोच के बच्चे चाहते हैं कि उनका अपना निजी कमरा, फोन, टीवी और अलग कंप्यूटर हो। कमरे में अटैच टॉयलेट बाथरूम हो। उनका कौन दोस्त या सहेली कब उनसे मिलने आये उसपर घर के लोगों की न केवल नज़र न हो बल्कि इस बारे में उनसे कोई सवाल तक न करे कि कौन कहां से कब क्यों उनसे मिलने आता है?
इस मामले में बहनों का मामला और पेचीदा है जहां वे अपना हक़ सम्पत्ति में मांग लेती है वहां उनको हिस्सा तो अकसर मिलता ही नहीं साथ ही परिवार से उनका बहिष्कार और शुरू हो जाता है। भाई ही नहीं प्रायः मातापिता भी अकसर ऐसा ही करते हैं। इस चक्कर में न केवल उनसे रिश्ता नाता ख़त्म कर दिया जाता है बल्कि मामला कभी कभी जीजा जी के सर थोपकर उनकी हत्या तक कर दी जाती है। हालांकि कुछ लोग जीजा साले के रिश्ते को खून का नहीं मानते लेकिन जिस रिश्ते से बहन बंधी हो उसमें बहनोई का सम्बंध सीधे न सही अप्रत्यक्ष रूप से खून से तो जुड़ ही जाता है। स्पश्ट है कि जब रिश्ता खून से जुड़ जाता है तो भौतिक विवादों को लेकर उनका भी वैसा ही हश्र होता है जैसा वास्तविक खून के रिश्तों का होता है। इसको और गहराई से समझना चाहें तो चचेरे, तयेरे और ममेरे भाइयों का भी पैसे और प्रोपर्टी के बंटवारे को लेकर यही हाल होता है।
कहने का मतलब यह है कि जब हम पूंजीवादी व्यवस्था में जी रहे हैं तो उसकी बुराइयां और कमियां भी हमको झेलनी होगी। यह नहीं हो सकता कि हम गुड़ खायें और गुलगुलों से परहेज़ करें। शिक्षा के साथ साथ जब तक हम सही शिक्षा, समाज व नैतिकता के बारे में नहीं सोचेंगे तब तक खून के रिश्तों का खून ऐसे ही नहीं बहता रहेगा बल्कि यह वारदातें और ख़तरनाक हादसे बढ़ते ही जायेंगे। एक शायर की चार लाइनें यहां पेश हैं-
0 अजीब लोग हैं क्या खूब मुंसफी की है,
हमारे क़त्ल को कहते हैं खुदकशी की है।
इसी लहू में तुम्हारा सफीना डूबेगा,
ये क़त्ल नहीं तुमने खुदकशी की है।।

कहीं जनता के विश्वास का फिर चीरहरण तो नहीं होगा




वी.डी.सी. , प्रधानी , स्कूल , ईंट का भट्टा , और राशन – तेल का कोटा भी उन्ही के पास है ! उनकी कई गाड़ियाँ चलती है ! कंधें पर दू-नाली लाइसेंसी बन्दूक लटकाए उनके आदमी हाट – बाजार के दुकानदारों से जबरन चुंगी वसूलने के लिए आते है ! अपनी ताक़त का एहसास कराने के लिए बाजार में घुसने से पहले वो हवाई फायर भी करते है ! सब कुछ वो ब्लैक कर देते है ! घर में बेटी की शादी हो तो भी हमें हर जरूरी सामान ब्लैक में ही खरीदना पड़ता है ! साहब हमें आजतक कभी न तो राशन कार्ड के मुताबिक न तो पूरा राशन मिला और न ही कभी मिटटी का तेल ! वो कुछ भी कर सकते है ! हम गरीब – दुखिया की कौन सुनेगा ? पुलिस वाले भी उन्हें सलाम ठोंकते है ! थानेदार और दरोगा साहब तो हर महीने उनके घर पर मेहमान की तरह आते रहते है ! साहब उनके खिलाफ अदालत में गवाही देने की बात तो दूर की है साहब,पूरे गाँव में किसी की क्या मजाल जो उनके खिलाफ कुछ बोल दे ? अगर किसी ने हिम्मत जुटाई तो उसका या तो राम – नाम सत्य हो गया या तो गवाही देने वाला ही जेल चला गया ! साहब वो पैसे वाले है ! जज साहब को भी वो फीस देकर उल्टा उसे ही फसवा कर जेल भिजवा देते है ! अन्ना साहब ने यह कसम खायी है कि वो कचहरी के भ्रष्ट जजों के खिलाफ करवाई करवाने के लिए कानून बनवायेगे ! इसलिए उनके समर्थन में मै अपनी तीन बेटियों और दो बेटों को घर पर अकेले छोड़कर अपनी पत्नी के साथ यहाँ रामलीला मैदान में अपनी खेती को भगवान् – भरोसे छोड़कर आया हूँ , बिना किसी बिछौने के भीगी हुई घास पर लेटे हुए , रात्रि लगभग 2 बजे , भिंड जिले के खरका गाँव के मिजाजी लाल जी ने अपनी व्यथा बताते हुए रामलीला मैदान में आने का करण बताया ! आप सब शहर के लोग पढ़े-लिखे हैं, और यहाँ शहर में रहते है आप सब भी कुछ दिन की छुट्टी लेकर हमारे साथ तपस्या कीजिये क्या पता आप सब की सरकार जल्दी सुन ले ! साहब आप लोगों की तपस्या से हम बेचारे गरीब-दुखिया को गाँव में सताया नहीं जायेगा, हमें भी पूरा राशन मिलेगा , हमारे बच्चे भूखे नहीं सोयेगे कहते हुए उनकी धर्म पत्नी ने हमसे रामलीला मैदान में आने का आग्रह किया !

साहब ! हमें पूरी मजदूरी मिलेगी , ठेकेदार और प्रधान को हिस्सा नहीं देना पड़ेगा , पीला / लाल राशन – कार्ड बनवाने के लिए पैसा नहीं देना पड़ेगा ! एक बात और बताऊ साहब जी बड़े अस्पताल में ( सरकारी अस्पताल ) डाक्टर को भर्ती करने के लिए पैसा नहीं देना पड़ेगा ! साहब हमारी एक ही बहु थी , गर्भवती थी , भर्ती कराने के लिए बड़े अस्पताल ले गया , डाक्टर साहब ने भर्ती करने के लिए मोटी रकम मांगी , मैं नहीं दे पाया तो डाक्टर साहब ने मेरी बहु को भर्ती नहीं किया ! अस्पताल के बाहर ही दर्द के मारे छटपटाते हुए बहु ने पोते को जन्म देकर हमसे रूठ कर भगवान् के पास चली गयी ! अब आप ही बताइए साहब हम गाँव के किसान मेहनत – मजदूरी करके अपना पेट भरते है , घूस देने के लिए इतना पैसा कहा से लायें ! “भालत माता ती – तय” , कहते हुए एक करीब पांच साल का बच्चा हाथ में तिरंगा लिए हुए और “मै अन्ना हूँ” की टोपी लगाये हुए यूं.पी. के एक खालौर गाँव के रामावतार जी की गोद में आकर बैठ गया ! यही हमारा पोता है साहब ! आप स्कूल जाते हो ? मैंने उस बच्चे पूंछा ! वो बच्चा हमारी तरफ देखने लगा शायद उसको समझ नहीं आया ! अभी ये तो बहुत छोटा है ये 5 कि.मी. दूर स्कूल कैसे जायेगा ? रात्रि लगभग 3 बजे बीडी पीते हुए , उस बच्चे की तरफ से जबाब रामावतार जी ने दिया !

हम नेत्रहीनों को आज भी भीख मांग कर अपना पेट भरना पड़ता है , और तो और सरकारी सहायता पाने के लिए रकम का लगभग आधा हिस्सा घूस देना पड़ता है ! इसलिए मै अपनी नेत्रहीन पत्नी के साथ अन्ना जी के समर्थन आया हूँ , रात्रि करीब 4 बजे फरीदाबाद के सच्चिदानंद जी ने हमें अपने रामलीला मैदान में आने का करण बताया ! हमारे बहुत आग्रह करने पर सच्चिदानद एक देशभक्ति गीत ” ये मेरे वतन के लोगों…” सुनाया ! इसके बाद मेरी किसी से कुछ पूछने की हिम्मत नहीं हुई !

अन्ना जी के ऊपर सरकार द्वारा किये गए चार जून की रात्रि का जलियावाला बाग – सा अपना घनघोर कु-कृत्य दोहराना चाहती थी परन्तु समय रहते जनता ने सरकार के मंसूबों को भांप लिया और अन्ना जी की समर्थन में सड़क पर आ गयी ! जहां एक तरफ अन्ना समर्थन में छत्रसाल स्टेडियम में आम लोगों के द्वारा दी गयी स्वतः गिरफ्तारी हो रही थी तो दूसरी तरफ सरकार के दांव-पेंचों से दिल्ली की सड़कों पर अन्ना जी भ्रमण कर रहे थे ! अंत में सात दिन के लिए सरकार के वकील-मंत्रियों ने अन्ना जी को सरकारी आवास अर्थात तिहाड़ जेल मुहैया करवा दी और अगले ही कुछ पलों में उन्हें छोड़ दिया गया ! बस यही से भारत का भोला जनमानस सरकार की इस क्रूरता के खिलाफ और भारत के संविधान द्वारा नागरिको को प्रदत्त मौलिक अधिकार के हनन के मुद्दे पर सारी जनता अर्थात सड़क से लेकर संसद तक अन्ना जी के समर्थन में आ गयी ! परिणामतः दिल्ली में अनशन न करने देने की जिद पर अड़ी सरकार को मजबूरी में रामलीला मैदान देना पड़ा ! मेरे मन में यह प्रश्न लगातार उठ रहा था की इतने लोग दिल्ली जैसे शहर में आये कैसे ? कौन थे ये लोग ? इन प्रश्नों का उत्तर जब मै स्वयं रामलीला मैदान गया तो मुझे स्वयं ही मिल गया !

बहरहाल , भारत की जनता के बारे में प्रायः ऐसा कहा जाता है कि यहाँ की जनता समझदार के साथ – साथ बहुत भोली है ! जनता के बीच जाकर उनसे बात करने के बाद लगा मुझे लगा कि लोग सच ही कहते है, मै इस बात से पूर्णतः सहमत भी हूँ ! परन्तु 16 अगस्त , 2011 को जिन मांगों को लेकर अन्ना जी ने अपने साथियों के साथ भारत से लगभग 65 % भ्रष्टाचार ख़त्म करने कि बात कही थी, क्या अन्ना जी की वो मांगे 27 अगस्त , 2011 तक सरकार द्वारा मान ली गयी ? मसलन :-

सरकार अपना कमजोर बिल वापस ले। नतीजा : सरकार ने बिल वापस नहीं लिया।

सरकार लोकपाल बिल के दायरे में प्रधान मंत्री को लाये। नतीजा : सरकार ने आज ऐसा कोई वायदा तक नहीं किया। अन्ना को दिए गए समझौते के पत्र में भी इसका कोई जिक्र तक नहीं।

लोकपाल के दायरे में सांसद भी हों : नतीजा : सरकार ने आज ऐसा कोई वायदा तक नहीं किया। अन्ना को दिए गए समझौते के पत्र में भी इसका कोई जिक्र नहीं।

तीस अगस्त तक बिल संसद में पास हो। नतीजा : तीस अगस्त तो दूर सरकार ने कोई समय सीमा तक नहीं तय की कि वह बिल कब तक पास करवाएगी।

बिल को स्टैंडिंग कमेटी में नहीं भेजा जाए। नतीजा : स्टैंडिंग कमिटी के पास एक की बजाए पांच बिल भेजे गए हैं।

लोकपाल की नियुक्ति कमेटी में सरकारी हस्तक्षेप न्यूनतम हो। नतीजा : सरकार ने आज ऐसा कोई वायदा तक नहीं किया। अन्ना को दिए गए समझौते के पत्र में भी इसका कोई जिक्र तक नहीं।

जनलोकपाल बिल पर संसद में चर्चा नियम 184 के तहत करा कर उसके पक्ष और विपक्ष में बाकायदा वोटिंग करायी जाए। नतीजा : चर्चा 184 के तहत नहीं हुई, ना ही वोटिंग हुई।

उपरोक्त के अतिरिक्त तीन अन्य वह मांगें जिनका जिक्र सरकार ने अन्ना को दिए गए समझौते के पत्र में किया है वह हैं :-

सिटिज़न चार्टर लागू करना,

निचले तबके के सरकारी कर्मचारियों को लोकपाल के दायरे में लाना,

राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ति करना। प्रणब मुखर्जी द्वारा स्पष्ट कहा गया कि इन तीनों मांगों के सन्दर्भ में सदन के सदस्यों की भावनाओं से अवगत कराते हुए लोकपाल बिल में संविधान कि सीमाओं के अंदर इन तीन मांगों को शामिल करने पर विचार हेतु आप (लोकसभा अध्यक्ष) इसे स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजें।

मुझे ऐसा लगता है कि 15 अगस्त 1947 देश जहां खड़ा था आज भी वही खड़ा है ! कही टीम अन्ना द्वारा किए गए समझौते ने देश को उसी बिंदु पर लाकर तो नहीं खड़ा कर दिया ? जनता के विश्वास की सनसनीखेज सरेआम लूट को विजय के नारों की आड़ में छुपाया तो नहीं जा रहा है ? क्या एक बार फिर भोली जनता के विश्वास का चीर – हरण होगा ? ….. फैसला आप करें।

अन्ना ने इस देश की आत्मा को छू लिया है


भ्रष्टाचार विरोधी जनांदोलन ने देश को एक सूत्र में बांधा

अन्ना हजारे ने सही मायने में इस देश की आत्मा को छू लिया है। सच मानिए उनकी गांधी टोपी, बालसुलभ उत्साह, उनकी भारतीय वेशभूषा और बातों की सहजता कुल मिलाकर एक भरोसा जगाती हैं। अन्ना आज जहां हैं उसके पीछे कहीं न कहीं वह छवि जिम्मेदार है जो उन्हें महात्मा गांधी से जोड़ती है। इसलिए जब कांग्रेस के अहंकारी प्रवक्ता उनके बारे में कुछ कहते हैं, तो दर्द देश को होता है। अन्ना हजारे सही मायने में एक भारतीय आत्मा के रूप में उभरे हैं। उन्होंने देश की नब्ज पर हाथ रख दिया है।
कांग्रेस के दिशाहीन और जनता से कटे नेतृत्व की छोड़िए उन्होंने विपक्ष के भी नाकारेपन का लाभ उठाते हुए यह साबित कर दिया है कि लोकशाही की असल ताकत क्या है। जनता के मन में इस कदर उनका बस जाना और नौजवानों का उनके पक्ष में सड़कों पर उतरना, इसे साधारण मत समझिए। यह वास्तव में एक साधारण आदमी के असाधारण हो जाने की परिघटना है। हमारी खुफिया एजेंसियां कह रही थीं- ‘अन्ना को रामदेव समझने की भूल न कीजिए।’ किंतु सरकारें कहां सुनती हैं। पूरी फौज उतर पड़ी अन्ना को निपटाने के लिए। क्या कांग्रेस के प्रवक्ता, क्या मंत्री सब उनकी ईमानदारी और निजी जीवन पर ही कीचड़ उछालने लगे। लेकिन क्या हुआ कि तीन दिनों के भीतर देश के गृहमंत्री को लोकसभा में उन्हें ‘सच्चा गाँधीवादी’ बताते हुए ‘सेल्यूट’ करना पड़ा। समय बदलता है, तो यूं ही बदलता है।
राजनीतिक दलों के लिए चुनौतीः
अन्ना आज राजनीतिक दलों के लिए एक चुनौती और देश के सबसे बड़े यूथ आईकान हैं। वे लोकप्रियता के उस शिखर पर हैं जहां पहुंचने के लिए राजनेता, अभिनेता और लोकप्रिय कलाकार तरसते हैं। महाराष्ट्र के एक गांव राणेगण सिद्धि के इस आम इंसान के इस नए रूपांतरण के लिए आप क्या कहेंगें? क्या यह यूं हो गया ? सच है समय अपने नायक और खलनायक दोनों तलाश लेता है। याद कीजिए यूपीए-1 की ताजपोशी का समय जब मनमोहन सिंह, एक ऐसे ईमानदार आईकान के तौर पर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हैं जो भारत का भविष्य बदल सकता है, क्योंकि वह एक अर्थशास्त्री के तौर पर दुनिया भर में सम्मानित हैं। आज देखिए उनकी ईमानदारी और अर्थशास्त्र दोनों औंधे मुंह पड़े हैं। अमरीका से हुए परमाणु करार को पास कराने के लिए अपनी जान लड़ा देने वाले अमरीका प्रिय प्रधानमंत्री के सहायकों की बेबसी देखिए वे यह कहने को मजबूर हैं कि अन्ना के आंदोलन के पीछे अमरीका का हाथ है। अमरीका की चाकरी में लगी केंद्र सरकार के सहयोगियों के इस बयान पर क्या आप हंसे बिना रह सकते हैं? लेकिन उलटबासियां जारी हैं। सबसे ईमानदार प्रधानमंत्री के राज में भ्रष्टाचार के रिकार्ड टूट रहे हैं, और विद्वान अर्थशास्त्री को प्रधानमंत्री बनाने की सजा यह कि महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
विपक्ष भी करता रहा निराशः
इस समय में तो विपक्ष भी आशा से अधिक निराश कर रहा है। प्रामणिकता के सवाल पर विपक्ष की भी विश्वसनीयता भी दांव पर है। यह साधारण नहीं है कि जिन राज्यों में विपक्षी दलों की सरकारें हैं वहां भी भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। केरल में वामपंथियों को ले डूबने वाले विजयन हों, कर्नाटक के भाजपाई मुख्यमंत्री रहे वीएस येदिरेप्पा या उप्र की मुख्यमंत्री मायावती। सब का ट्रैक बहुत बेहतर नहीं है। शिबू सोरेन, लालूप्रसाद यादव और मुलायम सिंह यादव की याद तो मत ही दिलाइए। राज्यों की विपक्षी सरकारें लूट-पाट का उदाहरण बनने से खुद को रोक नहीं पायीं। ऐसे में राजनीतिक विश्वसनीयता के मोर्चे पर वे कांग्रेस से बहुत बेहतर स्थिति में नहीं हैं। कम से कम भ्रष्टाचार के मामले पर मुख्यधारा के राजनीतिक दलों का राष्ट्रीय चरित्र एक सरीखा है। सो इस राजनीतिक शून्यता और विपक्ष के नाकारेपन के बीच अन्ना आशा की एक किरण बनकर उभरते हैं। विपक्ष वास्तव में सक्रिय और विश्वसनीय होता तो अन्ना कहां होते? इसलिए देखिए कि सारे दल अपनी घबराहटों के बावजूद लोकपाल को लेकर किंतु-परंतु से आगे नहीं बढ़ रहे हैं। अन्ना हजारे के नैतिक बल और व्यापक जनसमर्थन ने उन्हें सहमा जरूर दिया है किंतु वे आज भी आगे आकर सक्षम लोकपाल बनाने के उत्सुक नहीं दिखते। राजनीतिक दलों का यही द्वंद देश की सबसे बड़ी पीड़ा है। जनता इसे देख रही है और समझ भी रही है।
टूटा राज्य का दंभः
सवाल यह भी नहीं है कि अन्ना सफल होते हैं या विफल किंतु अन्ना ने जनशक्ति का भान, मदांध राजनीति को करा दिया है। राज्य( स्टेट) को यह जतला दिया है उसका दंभ, जनशक्ति चाहे तो चूर-चूर हो सकता है। बड़बोले, फाइवस्टारी और गगनविहारी नेताओं को अन्ना ने अपनी साधारणता से ही लाजवाब कर दिया है। अगर उन्हें दूसरा गांधी कहा जा रहा है तो यह अतिरंजना भले हो, किंतु सच लगती है। क्योंकि आज की राजनीति के बौनों की तुलना में वे सच में आदमकद नजर आते हैं। यह सही बात है अन्ना के पास गांधी, जयप्रकाश नारायण और वीपी सिंह जैसा कोई समृद्ध अतीत नहीं है। उनके पास सिर्फ उनका एक गांव है, जहां उन्होंने अपने प्रयोग किए, उनका अपना राज्य है, जहां वे भ्रष्टों से लड़े और उसकी कीमत भी चुकायी। किंतु उनके पास वह आत्मबल, नैतिक बल और सादगी है जो आज की राजनीति में दुर्लभ है। उनके पास निश्चय ही न गांधी सरीखा व्यक्तित्व है, ना ही जयप्रकाश नारायण सरीखा क्रांतिकारी और प्रभावकारी व्यक्तित्व। वीपी सिंह की तरह न वे राजपुत्र हैं न ही उनका कोई राजनीतिक अतीत है। किंतु कुछ बात है कि जो लोगों से उनको जोड़ती है। उनकी निश्छलता, सहजता, कुछ कर गुजरने की इच्छा, उनकी ईमानदारी और अराजनैतिक चरित्र उनकी ताकत बन गए हैं।
हाथ में तिरंगा और वंदेमातरम् का नादः
आजादी के साढ़े छः दशक के बाद जब वंदेमातरम, इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय की नारे लगाते नौजवान तिरंगे के साथ दिल्ली ही नहीं देश के हर शहर में दिखने लगे हैं तो आप तय मानिए कि इस देश का जज्बा अभी मरा नहीं है। इन्हें फेसबुकिया, ट्विटरिया गिरोह मत कहिए- यह चीजों का सरलीकरण है। संवाद के माध्यम बदल सकते हैं पर विश्वसनीय नेतृत्व के बिना लोगों को सड़कों पर उतारना आसान नहीं होता। गौहाटी से लेकर कोलकाता और लखनऊ से लेकर हैदराबाद तक बड़े और छोटे समूहों में अगर लोग निकले हैं तो इसका मजाक न बनाइए। कुछ करते हुए देश का स्वागत कीजिए। युवा अगर देश जाति, धर्म,राज्य और पंथ की सीमाएं तोड़कर ‘भारत मां की जय’ बोल रहा है तो कान बंद मत कीजिए। सबको पता है कि अन्ना गांधी नहीं हैं, किंतु वे गांधी के रास्ते पर चल रहे हैं। वे विवेकानंद भी नहीं हैं पर विवेकानंद के अध्ययन ने उनके जीवन को बदला है। इतना तय मानिए कि वे हिंदुस्तान के आम और खास हर आदमी की आवाज बन गए हैं। अन्ना को नहीं उस भारतीय मनीषा को सलाम कीजिए जो अपने गांव की माटी और इस देश के आम आदमी में परमात्मा के दर्शन करता है। अन्ना के इस आध्यात्मिक बल को सलाम कीजिए। इस देश पर पड़ी गांधी की लंबी छाया को सलाम कीजिए कि जिनकी आभा में पूरा देश अन्ना बनने को आतुर है। अन्ना अगर गांधी को नहीं समझते, विवेकानंद को नहीं समझते तो तय मानिए वे देश को भी अपनी बात नहीं समझा पाते। उनका नैतिक बल इन्हीं विभूतियों से बल पाता है। उनको मीडिया, ट्यूटर और फेसबुक की जरूरत नहीं है, वे उनके मददगार हो सकते हैं किंतु वे अन्ना को बनाने वाले नहीं हैं। अन्ना के आंदोलन को बनाने वाले नहीं हैं। अन्ना का आंदोलनकारी व्यक्तित्व भारत की माटी में गहरे बसे लोकतांत्रिक चैतन्य का परिणाम है। जहां एक आम आदमी भी अपनी आध्यात्मिक चेतना और नैतिक बल से महामानव हो सकता है। गांधी ने यही किया और अब अन्ना यह कर रहे हैं। सफलताएं और असफलताएं मायने नहीं रखतीं। गांधी भी देश का बंटवारा रोक नहीं पाए, अन्ना भी शायद भ्रष्टाचार को खत्म होता न देख पाएं, किंतु उन्होंने देश को मुस्कराने का एक मौका दिया है। उन्होंने नई पीढ़ी को राष्ट्रवाद की एक नई परिभाषा दी है। खाए-अधाए मध्यवर्ग को भी फिर से राजनीतिक चेतना से लैस कर दिया है। एक लोकतंत्र के वास्तविक अर्थ लोगों को समझाने की कोशिशें शुरू की हैं। एक पूरी युवा पीढ़ी जिसने गांधी, भगत सिहं, डा.लोहिया, दीनदयाल उपाध्याय या जयप्रकाश नारायण को देखा नहीं है। उसे उस परंपरा से जोड़ने की कोशिश की है। अन्ना ने जनांदोलन और उसके मायने समझाए हैं।
सवाल पूछने लगे हैं नौजवानः
कांग्रेस के एक जिम्मेदार नेता कहते हैं कि यह फैशन है। अगर यह फैशनपरस्ती भी तो भी वह अमरीका की तरफ मुंह बाए खड़ी, एनआरआई बनने, अपना घर भरने और सिर्फ खुद की चिंता की करने वाली पीढ़ी का एक सही दिशा में प्रस्थान है। यह फैशन भी है तो स्वागत योग्य है क्योंकि अरसे बाद शिक्षा परिसरों में फेयरवेल पार्टियों, डांस पार्टिंयों और फैशन शो से आगे अन्ना के बहाने देश पर बात हो रही है,भ्रष्टाचार पर बात हो रही है, प्रदर्शन हो रहे हैं। नौजवान सवाल खड़े कर रहे हैं और पूछ रहे हैं। अन्ना ने अगर देश के नौजवानों को सवाल करना भर सिखा दिया तो यह भी इस दौर की एक बड़ी उपलब्धि होगी। अन्ना हजारे की जंग से बहुत उम्मीदें रखना बेमानी है किंतु यह एक बड़ी लड़ाई की शुरूआत तो बन ही सकती है। अन्ना की इस जंग को तोड़ने और भोथरा बनाने के खेल अभी और होंगें। सत्ता अपने खलचरित्र का परिचय जरूर देगी। किंतु भारतीय जन अगर अपनी स्मृतियों को थोड़ा स्थाई रख पाए तो राजनीतिक तंत्र को भी इसके सबक जरूर मिलेगें। क्योंकि अब तक हमारा राजनीतिक तंत्र भारतीय जनता के स्मृतिदोष का ही लाभ उठाता आया है। अब उसे लग रहा है कि हम ‘पांच साल के ठेकेदारों’ से पांच साल से पहले ही सवाल क्यों पूछे जा रहे हैं। इसलिए वे ललकार रहे हैं कि आप चुनकर आइए और फिर सवाल पूछिए। पर यह सवाल भी मौंजू कि एक अरब लोगों के देश में आखिर कितने लोग लोकसभा और राज्यसभा में भेजे जा सकते हैं? यानि सवाल करने का हक क्या संसद में बैठे लोगों का ही होगा, किंतु अन्ना ने बता दिया है कि नहीं हर भारतीय को सवाल करने का हक है। “हम भारत के लोग” संविधान में लिखी इन पंक्तियों के मायने समझ सकें तो अन्ना का आंदोलन सार्थक होगा और अपने लक्ष्य के कुछ सोपान जरूर तय करेगा।(साभार : प्रवक्ता.कॉम)
संजय द्विवेदी

ANNA BANAM CONGRESS


अन्ना पर कांग्रेस और सरकार का हमला


अन्ना के आंदोलन को मिल रहे जन समर्थन से बौखलाई सरकार और कांग्रेस ने आज सामान्य शिष्टाचार को दरकिनार करते हुए भाषाई मर्यादा भी तोड़कर रख दी। कांग्रेस ने दो टूक कहा, 'अन्ना तुम भी भ्रष्ट हो'। वहीं सरकार के दो दिग्गज मंत्रियों ने अन्ना के पूरे आंदोलन को ही असंवैधानिक करार दिया। जबकि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने टीम अन्ना के अरविंद केजरीवाल और किरन बेदी के संगठनों को मिले धन पर उनसे जवाब मांगा है।

सरकार और कांग्रेस अमूमन रविवार को मीडिया से रूबरू नहीं होते, लेकिन मीडिया के लिए बने मंत्रियों के समूह और कांग्रेस ने महज दो घंटे के भीतर अन्ना पर व्यक्तिगत हमला बोल दिया। एक तरह से कांग्रेस ने अपनी पूरी 'फौज' को ही अन्ना और उनकी टीम के खिलाफ उतार दिया। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने अन्ना के चार स्वयंसेवी संगठनों के बारे में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीबी सावंत आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा,'ऊपर से नीचे तक तुम [अन्ना] भ्रष्टाचार में खुद लिप्त हो। किस मुंह से शिष्टाचार और संस्कृति की बात करते हो। अनशन पर बैठने से पहले अपने चारों संस्थानों के भ्रष्टाचार पर जस्टिस सावंत की रिपोर्ट पर पारदर्शिता क्यों नहीं दिखाते'।

तिवारी ने 1997 में बने 'भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन संस्थान' से जुड़े लोगों पर ब्लैकमेलिंग, गुंडागर्दी, वसूली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सावंत रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 1995 में बने अन्ना के 'हिंद स्वाराज ट्रस्ट' ने उनके जन्मदिन पर दो लाख बीस हजार रुपये खर्च किए थे। उन्होंने कहा कि सावंत कमीशन पहले ही 'कृष्णावाड़ी गुणवत्ता योजना सहकारी संस्थान' की जमीन को अवैध करार दे चुका है। तिवारी ने 'संत जाधव बाबा शिक्षक प्रसारण मंडल' पर 1982 से 2002 तक लेखा-जोखा न देने का आरोप भी मढ़ा।

कांग्रेस प्रवक्ता ने टीम अन्ना को 'ए कंपनी' संबोधित करते हुए कहा कि शांति भूषण एवं संतोष हेगड़े से जानना चाहता हूं कि उन्होंने अन्ना से अब तक क्यों नहीं पूछा कि उनके इन संगठनों की हकीकत क्या है? यह पूछने पर कि कांग्रेस को अन्ना के इस छह साल पुराने भ्रष्टाचार की याद अब क्यों आई, उन्होंने कहा, 'अन्ना ने सहनशीलता की सीमा पार कर दी है और सवाल अब उनकी नैतिकता का है। कोई भी नियोजित एजेंडा के साथ ऐसा कदम उठाएगा तो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता'।

दूसरी तरफ, मीडिया पर मंत्रियों के समूह के सदस्य कपिल सिब्बल और अंबिका सोनी ने भी अन्ना के पूरे आंदोलन को ही असंवैधानिक करार दिया। सोनी ने कहा, 'प्रधानमंत्री से पूछते हैं कि 15 अगस्त को किस मुंह से झंडा फहराएंगे? आखिर यह कौन सा गांधीवादी तरीका है। सिब्बल ने कहा, 'अन्ना का आंदोलन भोले-भाले लोगों का नहीं है। पहले एक एनजीओ लोगों को संदेश [मोबाइल मैसेज] भेजता है। फिर वही मैसेज भाजपा की तरफ से आता है। आखिर उन पर पैसा कौन खर्च कर रहा है। उनके पीछे कोई और ताकत है'।

सिब्बल ने कहा कि अन्ना को संविधान की जानकारी नहीं है। हर किसी को विरोध प्रदर्शन का हक है, लेकिन वह यह नहीं तय करता है कि वह कहां करेगा। अन्ना यही अनशन बुराड़ी में करते तो पुलिस दूसरा व्यवहार करती, लेकिन वे उसके जरिए खुद पर टीवी चैनलों और कैमरों की नजर चाहते हैं। इधर-उधर के लड़कों, विश्वविद्यालय के छात्रों को चाहते हैं। अनशन तो आत्मशुद्धि के लिए होता है, यह आत्मशुद्धि है या बगावत। उधर, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने फिर कहा है, 'किसी भी मामले में कानून बनाना संसद का काम है, सिविल सोसाइटी का नहीं'।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी देर शाम अन्ना पर आक्रामक हो गए। उन्होंने कहा कि टीम अन्ना की सदस्य किरन बेदी को इस बात का जवाब देना चाहिए कि उन्होंने लीमन ब्रदर्स से 2.5 करोड़ का फंड क्यों लिया? उन्होंने कहा कि अन्ना के सहयोगी अरविंद केजरीवाल को यह बताना चाहिए कि उन्होंने अपने संगठन के लिए एक ऐसी कंपनी से चंदा क्यों लिया, जिसका नाम कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त संतोष हेगड़े की तत्कालीन मुख्यमंत्री येद्दयुरप्पा के खिलाफ रिपोर्ट में शामिल था। टीम अन्ना की ओर से कांग्रेस का हिसाब मांगने पर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही नहीं, बल्कि हर पार्टी हर साल आयकर विभाग को अपना हिसाब-किताब देती है।

उधर, सरकार और कांग्रेस के हमलों से आहत अन्ना ने अपनी शर्ते और कड़ी कर दीं। उन्होंने रविवार को दो टूक कह दिया है कि अब 16 तारीख से शुरू होने वाला उनका आमरण अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार अपने आरोप साबित नहीं कर देती या फिर बेबुनियाद आरोपों के लिए देश से माफी नहीं मांग लेती।

अन्ना ने सरकार को चुनौती दी कि उसके आरोपों में दम हो तो वह एफआइआर दर्ज करे और आरोपों को साबित करके दिखाए। उन्होंने कहा कि उनके संस्थानों की जांच खुद उनकी ही पहल पर हुई थी। सरकार पर बदले की मानसिकता से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा, 'पिछले दिनों सरकार ने आठ चार्टर्ड अकाउंटेंटों का दल मेरे गांव भेजा था। उसने कई दिनों तक सारे कागजों की जांच की। सारे कागजात की फोटो कॉपी करके ले गए। हालांकि जांच में उन्हें कुछ गड़बड़ी नहीं मिल सकी। बावजूद इसके सरकार झूठे आरोप लगाने से पीछे नहीं हट रही।'

केंद्रीय संचार मंत्री कपिल सिब्बल की ओर से उठाए सवालों पर उन्होंने कहा, 'अगर मुझे संविधान नहीं पता, तो क्या मैं अब उनसे सीखने जाऊंगा।' सिब्बल ने रविवार को ही कहा था कि अन्ना को संविधान की जानकारी नहीं है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखी अपनी चिट्ठी की भाषा पर केंद्र सरकार की आपत्ति को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सवाल वे लोग उठा रहे हैं, जिन्होंने गांधी की शब्दावली को नहीं पढ़ा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि वे गांधी से प्रेरित जरूर हैं, लेकिन जब गांधी की जुबान से काम नहीं चलता तो क्षत्रपति शिवाजी को भी याद कर लेते हैं।

अन्ना के अनशन की जगह को ले कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 16 अगस्त की सुबह दस बजे से लोग दिल्ली के जय प्रकाश पार्क पहुंचेंगे। अब यह पुलिस के ऊपर है कि वह या तो इन्हें शांतिपूर्ण तरीके से बैठने दे या फिर गिरफ्तार कर ले। उन्होंने कहा कि समय और लोगों की सीमा को छोड़ कर दिल्ली पुलिस की बाकी शर्तो को मान कर उन्हें सूचित कर दिया जाएगा।

नया नहीं है कांग्रेस का आरोप

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। कांग्रेस ने सार्वजनिक तौर पर भले ही अन्ना हजारे को पहली बार भ्रष्ट बताया हो, लेकिन गुपचुप तरीके से वह इस मुहिम में पिछले चार महीने से लगी थी। जब केंद्र सरकार टीम अन्ना के साथ मिल कर लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार कर रही थी, उसी दौरान कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी वित्त मंत्री को पत्र लिखकर अन्ना पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे थे।

मनीष ने जस्टिस पीबी सावंत की रिपोर्ट भी अपनी चिट्ठी के साथ वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को भेजी थी। उस समय वित्त मंत्री ने इस चिट्ठी का संज्ञान नहीं लिया। अब सरकार और कांग्रेस दोनों ही अन्ना के खिलाफ उसी रिपोर्ट को हथियार बना रहे है।

यह पत्र साझा समिति के सचिवालय के तौर पर काम कर रहे कार्मिक विभाग [डीओपीटी] की लोकपाल संबंधी फाइलों में भी शामिल है। डीओपीटी की फाइल संख्या 407/30/2011- एवीडी-4 में दर्ज इस पत्र के साथ उन्होंने पीबी सावंत आयोग की रिपोर्ट भी नत्थी की है। लेकिन इस पर किसी मंत्री या अधिकारी की कोई टिप्पणी नहीं है। सावंत आयोग की रिपोर्ट छह साल पहले महाराष्ट्र सरकार को सौंपी गई थी, इसमें अन्ना हजारे के खिलाफ तो कुछ नहीं पाया गया था, लेकिन उनके हिंद स्वराज ट्रस्ट को 2.20 लाख रुपये अन्ना हजारे के जन्मदिन के कार्यक्रम पर खर्च करने का दोषी पाया था।

BABA RAMDEV KA ANSHAN FIR SHURU

पतंजलि योगपीठ में अनशन पर बैठे बाबा रामदेव
RAJESH MISHRA, KOLKATA
'THE WAKE' (News Editor)
नई दिल्ली से जबरन रूखसत किए गए बाबा रामदेव ने यहा अपने आश्रम में अपना अनशन फिर से शुरू कर दिया है और उनका कहना है कि जब तक भ्रष्टाचार खत्म करने और काले धन को वापस लाने की उनकी माग केंद्र सरकार नहीं मान लेती, तब तक उनका 'सत्याग्रह' जारी रहेगा।
पतंजलि योगपीठ सूत्रों ने आज यहा बताया कि बाबा रामदेव अपने समर्थकों और अनुयायियों के साथ कल देर रात योगपीठ की यज्ञशाला में सत्याग्रह पर बैठे।
योग गुरु बाबा रामदेव प्रकरण ने रविवार को कई करवटें बदलीं। बाबा को दिल्ली से विशेष विमान के जरिए देहरादून ले जाकर छोड़ा जाना। वहां से हरिद्वार कूच। हरिद्वार से नोएडा के लिए रवानगी और उत्तार प्रदेश की सीमा में प्रवेश पर पाबंदी। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी से वापसी। अंतत: बाबा रामदेव रात नौ बजे हरिद्वार स्थित अपने पतंजलि योगपीठ में ही अनशन पर बैठ गए। पुलिस कार्रवाई के विरोध में योग पीठ ट्रस्ट ने सोमवार शाम तक काला दिवस मनाने का एलान किया है।

  • तो कांग्रेस-सोनिया जिम्मेदार
BABA RAMDEV
बाबा रामदेव सुबह करीब सवा ग्यारह बजे पतंजलि योगपीठ पहुंचे। बदहवासी जैसे हालात के बीच आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बाबा रामदेव ने सीधे सोनिया गांधी को अपने निशाने पर लिया। आरोप लगाया कि रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने वाली सोनिया को भारत और भारतीयों से प्यार नहीं है। बाबा ने कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है, अगर उन्हें कुछ होता है तो सोनिया गांधी और कांग्रेस इसके लिए सीधे जिम्मेदार होंगी। आरोप लगाया कि सोनिया के इशारे पर उनके एनकाउंटर की साजिश रची गई थी।

  • लोकतंत्र की हत्या
बाबा ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि सरकार इस तरह अत्याचार पर उतर सकती है। रात को पुलिस ने जिस तरह एक लाख निहत्थे लोगों पर हमला किया उसकी याद कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। रामदेव ने कहा कि रामलीला मैदान पर लोकतंत्र की हत्या की गई। इससे आपातकाल की याद ताजा हो गई। अगर वह समर्थकों को नहीं रोकते तो जलियांवाला बाग कांड केंद्र सरकार दोहरा देती।

  • जबरन लिखवाया पत्र
केंद्र सरकार को दिए पत्र पर सफाई देते हुए बाबा ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण पर दबाव डालकर जबरन यह पत्र लिखवाया गया। अगर बालकृष्ण यह पत्र नहीं देते, तो सरकार तीन जून को ही महिलाओं और बच्चों पर बर्बरतापूर्वक कार्रवाई कर देती। बाबा रामदेव ने दोहराया कि कालेधन, भ्रष्टाचार व लोकपाल पर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल से बाबा खासे नाराज हैं। उन्हें कुटिल व्यक्ति करार देते हुए बाबा ने कहा कि वह किसी से डरते नहीं है। मारीशस के रास्ते देश में लगे 50 लाख करोड़ रुपए भी कांग्रेस व उससे जुड़े दलों के लोगों के हैं। यही वजह है कि सरकार ने उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने की कोशिश की।

  • बैरंग लौटना पड़ा
करीब पौने सात घंटे की गहमागमी के बाद योग गुरु शाम छह बजे फिर से दिल्ली की तरफ निकल पड़े। तब बताया गया कि अब वह दिल्ली के आसपास के शहर से अपना आंदोलन चलाएंगे। बाबा हरिद्वार से निकल तो गए, पर उनके मंसूबों पर उत्तार प्रदेश सरकार ने पानी फेर दिया। उत्तार प्रदेश सीमा पर पुरकाजी के पास मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने उनके काफिले को रोक दिया। लिहाजा बाबा को वापस लौटना पड़ा।

  • अब तो हरिद्वार से ही आंदोलन
वापसी में वह कुछ देर के लिए मंगलौर के निकट भवानी शंकर आश्रम में रुके और फिर हरिद्वार के लिए चले। रात नौ बजकर पांच मिनट पर पतंजलि योग पीठ पहुंच कर उन्होंने वहीं अनशन शुरू कर दिया। देर रात अनशन स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबा ने अपनी योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका नोएडा से आंदोलन चलाने का इरादा था, लेकिन उन्हें मुजफ्फरनगर प्रशासन ने जाने से रोक दिया। इसके चलते फिलहाल हरिद्वार से ही आंदोलन चलाने का निर्णय किया गया है। क्रमबद्ध ढंग से योगपीठ की यज्ञशाला में अनशन किया जाएगा। बाबा ने कहा कि इस मुद्दे पर वह मायावती से भी बात करेंगे। कांग्रेस सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर बाबा ने आरोप लगाया कि सत्ता में शीर्ष पर बैठे लोग अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं कर रहे हैं।

  • रामदेव से मिलने पहुंचे एनडी तिवारी
-वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण दत्ता तिवारी पार्टी लाइन से इतर रविवार को बाबा रामदेव के साथ खड़े नजर आए। वह बाबा से मिलने देर शाम पतंजलि योगपीठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे और कालेधन की वापसी की बाबा की मांग ठीक है और वह उनके साथ हैं।
रविवार को एनडी तिवारी के बाबा रामदेव से मिलने पतंजलि योगपीठ आने की चर्चा जोरों पर रही, लेकिन दोपहर तक वह नहीं आए। शाम को जब बाबा पतंजलि से दिल्ली के रास्ते पर चले और मीडिया वहां से हट गया तो तिवारी पतंजलि योगपीठ पहुंच गए और बाबा के सहयोगियों से मुलाकात की। इस बीच बाबा रामदेव के उत्तार प्रदेश सीमा पर रोके जाने के बाद वापस पतंजलि आने की खबर आई। मीडिया के लोग फिर पतंजलि योगपीठ पहुंचे। बाबा तब तक नहीं पहुंचे थे, लेकिन वहां से निकलते हुए एनडी तिवारी उन्हें मिल गए। उनसे जब वहां आने का प्रायोजन पूछा गया तो उन्होंने बाबा रामदेव से मिलने आने की बात कही। उनसे जब यह सवाल किया गया कि वह पार्टी लाइन से इतर बाबा के साथ हैं, तो उनका जवाब था कि कांग्रेस बाबा का विरोध नहीं कर रही है। वह कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव के आंदोलन को ठीक मानते हैं और इस मुद्दे पर उनके साथ हैं।

  • भगदड़ में जा सकती थी सैकड़ों की जान
-रामलीला मैदान में पुलिस शनिवार की आधी रात के बाद उस समय पंडाल में पहुंची जब बाबा समेत उनके सभी समर्थक व मीडियाकर्मी गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक हजारों पुलिसकर्मियों की एक साथ कार्रवाई से पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी इधर-उधर भागने लगे। शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई, नहीं तो जिस तरह कार्रवाई की गई, उससे भगदड़ में सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी।
पुलिस से सबसे बड़ी चूक यह हुई कि उसने पंडाल में बने तीन आपातकालीन गेट नहीं खोले। हमदर्द चौराहे की तरफ वाले केवल एक गेट को ही खुला रहने दिया गया। पुलिस कार्रवाई के समय पंडाल में 60 हजार लोग थे। भगदड़ मची तो सभी एक-दूसरे को धक्का देते, गिरते-पड़ते भागने लगे। जो गिर गया, कुचला गया। पुलिस के डंडे व कुचले जाने से सैकड़ों लोग बेहोश हो गए। जब भीड़ कम हुई तब पुलिस ने कुछ लोगों को वहां से उठाकर पास के अस्पताल में पहुंचाया और कुछ को वहीं छोड़ दिया। पंडाल में हर तरफ चप्पल, जूते व सामान बिखरे पड़े थे। नजारा साफ बयां कर रहा था कि कानून के रखवालों ने ही कानून की किस कदर धज्जियां उड़ाई हैं। कानून के जानकारों का कहना है कि आसू गैस के गोले खाली मैदान व सड़कों पर छोड़े जाते हैं, चहारदीवारी के बीच बंद पंडाल में इस तरह की कार्रवाई गलत है।

  • भड़क सकती थी आंसू गैस के गोले से लगी आग
-रामलीला मैदान के बंद पंडाल में शनिवार रात आंसू गैस के गोले छोड़ने से पंडाल में आग लग गई थी। यह आग भड़क भी सकती थी। आसू गैस व खुद को हजारों पुलिसकर्मियों से घिरा देख लोग डर गए। लोगों को डर था कि पुलिस उन पर गोली न चला दे। पंडाल में डर व दम घुटने के कारण सैकड़ों लोग बेहोश हो गए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का भी यही मानना है। सवाल यह है कि आग अगर पूरे पंडाल में फैल जाती तब क्या होता। तब इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार होता? इन सवालों पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

BABA RAMDEV KA DELHI PRAVESH PAR ROK

baba-ramdev.jpg
बाबा रामदेव को पुलिस से बचाने के लिए समर्थकों
ने उन्हें  चारों तरफ से घेर लिया।
RAJESH MISHRA, KOLKATA
बाबा रामदेव के दिल्ली घुसने पर रोक
रामलीला ग्राउंड में करप्शन और ब्लैक मनी के मुद्दे पर अनशन पर बैठे बाबा रामदेव के आंदोलन को दिल्ली पुलिस ने शनिवार देर रात डंडे के जोर पर खत्म करवा दिया। करीब दो घंटे तक पुलिस और बाबा के समर्थकों में जबर्दस्त झड़प हुई। आखिर में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर समर्थकों को तितर-बितर किया और बाबा रामदेव को अपने साथ ले गई। करीब 10 बजे उन्हें चार्टर्ड प्लेन से देहरादून भेज गया और वहां से रोड के रास्ते वह हरिद्वार में अपने आश्रम पहुंच चुके हैं। कहा जा रहा है कि थोड़ी देर में वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। 

दोपहर @12.30 बजे 
रामलीला मैदान में योग गुरु बाबा रामदेव की अगुवाई में हुएअनशन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों केखिलाफ दंगा फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इसकेसाथ ही सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने बाबा रामदेव केदिल्ली घुसने पर कम से कम 15 दिनों की रोक लगा दी है। 

सूत्रों ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दंगा फैलाने ,सरकारी अधिकारियों को दायित्व निर्वाह करने से रोकने औरसार्वजनिक संपत्ति नष्ट करने के आरोप में कमला मार्केट पुलिसथाने में मामला दर्ज किया गया है। 
सुबह @10.30 बजे 
बाबा रामदेव नई दिल्ली से एक चार्टर्ड विमान से देहरादून सेकरीब 30 किलोमीटर दूर जॉली ग्रान्ट हवाईअड्डे पर पहुंचे औरवहां सेसीधे हरिद्वार में पातंजलि यो गपीठ रवाना हो गए।देहरादून के एसएसपी जी . एस . मारतोलिया ने बताया कि बाबा को कड़ी सुरक्षा के घेरे में ले लिया गया और उन्हें फिररोड के रास्ते हरिद्वार भेजा गया। उन्होंने बताया कि बाबा रामदेव की विशेष सुरक्षा के मद्देनजर देहरादून ( ग्रामीण ) केएसपी गिरीशचंद ध्यानी को उनके साथ भेजा गया है ताकि उनकी सुरक्षा को कोई खतरा न हो सके। 

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बाबा रामदेव ने वहां मौजूद मीडिया कर्मियों से कोई बात नहीं की। उन्होंने केवल हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और उन्हें पुलिस सुरक्षा घेरे में सीधे हरिद्वार ले जाया गया। 

रामलीला मैदान से दिल्ली पुलिस बाबा रामदेव को जबरन उठाकर ले गई थी और करीब 9 घंटे से उनके बारे में कुछ पतानहीं चल पा रहा था। सुबह 10 बजे दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कहा कि बाबा को विमान से देहरादून भेजागया है। 
सुबह @ 8 : 15 बजे 
बाबा रामदेव के प्रमुख सहयोगी तिजरावाला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बाबा का अपहरण कर लिया है और उनकी जान को खतरा है। तिजरावाला ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से दखल करने की अपील की। दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में धारा 144 लगा दी, जिसके तहत लोगों के इकट्ठे होने पर पाबंदी है। 

सुबह @ 7 : 00 बजे 
दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्होंने बाबा को 15 मिनट तक हिरासत में रखने के बाद तुरंत छोड़ दिया था और उन्हें नहीं पता है कि इस वक्त बाबा रामदेव कहां हैं। बाबा की सुरक्षा के सवाल पर पुलिस प्रवक्ता राजन भगत ने कहा कि बाबा के पास पहले से ही पुलिस सुरक्षा है। 

सुबह @ 6 : 30 बजे 
पतंजलि योग पीठ के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि बाबा रामदेव इस वक्त कहां हैं और पुलिस उन्हें कहां ले गई है। अधिकारियों ने कहा कि उनका बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से कोई संपर्क नहीं है। बाबा के गायब होने की खबर से आश्रम में भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हो गई। 

सुबह @ 5 : 00 बजे 
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कहा, ‘ जब बाबा रामदेव अनशन स्थल छोड़ कर जा रहे थे, तब उन्हें हिरासत में ले लिया गया। ’ लेकिन इसके बाद गृह सचिव जीके पिल्लै ने कहा कि बाबा रामदेव को हिरासत में नहीं लिया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर ने भी यही बात दोहराई। 

सुबह @ 4 : 45 बजे 
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में घायल 30 लोगों को लोकनायक जय प्रकाश नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक कुछ घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। हालांकि कई घायल लोगों ने हॉस्पिटल जाने से इनकार करते हुए कहा, ‘ हमें मारा गया है। हम हॉस्पिटल नहीं जाएंगे। यह हमारा विरोध प्रदर्शन है। ’बाबा रामदेव के बारे में कुछ भी पता न चलने से प्रदर्शनकारी घबराए हुए हैं। 

रात 1.15 मिनट 
शनिवार देर रात करीब 1 बजे दिल्ली पुलिस के करीब 5000 जवानों और अफसरों ने अचानक रामदेव के योग कैंप की इजाजत रद्द कर पूरे रामलीला ग्राउंड को घेर लिया। पुलिस ने पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी। पुलिसकर्मियों के जमावड़े को देखकर कैंप में अफरातफरी फैल गई। भारी पुलिस बल समर्थकों को धकेलते हुए धीरे-धीरे रामदेव की तरफ बढ़ने लगी। पुलिस ने कैंप का माइक सिस्टम उखाड़कर फेंक दिया। 

मंच से कूद गए बाबा 
पुलिस को अपनी तरफ बढ़ता देख बाबा मंच से समर्थकों के बीच में कूद गए। समर्थकों ने पुलिस को रोकते हुए बाबा के चारों तरफ घेरा बना लिया। कुछ देर बाद समर्थकों ने बाबा रामदेव को कंधे पर उठा लिया। उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस उन्हें मंच के पीछे से उठाकर ले जाना चाहती थी। 

बाबा की ढाल बने समर्थक 
इस बीच पुलिस ने पुरुष समर्थकों को पीछे खदेड़ा, तो महिलाओं ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया। इसके बाद बाबा पुलिस को छकाते हुए फिर मंच तक पहुंच गए। वहां समर्थकों ने बाबा को अपने भारी सुरक्षा घेरे में ले लिया। इसके बाद बाबा रामदेव को मंच के पीछे ले जाया गया। इस पूरी भगदड़ में बाबा के पीए अजय आर्या की टांग टूट गई। 

पत्थरबाजी और आंसू गैस के गोले 
तभी बाबा की तरफ बढ़ती पुलिस पर समर्थकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पूरे रामलीला ग्राउंड और मंच को खाली करा दिया। इस दौरान मंच पर एक आंसू गैस का गोला गिरने से आग लग गई, जिस पर बाद में काबू पा लिया गया। 

बाबा को हिरासत में लिया 
समर्थकों के तितर-बितर होने पर पुलिस ने बाबा रामदेव को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने कहा कि बाबा के सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। सुबह बाबा को दिल्ली की सीमा से बाहर छोड़ दिया गया। 

मुझे चोरों की तरह गिरफ्तार न करें 
समर्थकों से घिरे बाबा ने इस कार्रवाई के बीच एक टीवी चैनल से कहा, ‘ पुलिस ने हम पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया। बहनों को घसीटा गया...यह आजाद भारत का सबसे बड़ा जुल्म है... ऐसा अंग्रेजों ने भी नहीं किया... निहत्थे लोगों के खिलाफ पुलिस ने बल प्रयोग किया...यह कैसा लोकतंत्र है ?... हमने कोई अधर्म और पाप नहीं किया है... मैं पीएम से अनुरोध करता हूं कि वॉरंट निकालकर उन्हें दिन में गिरफ्तार करें। रात में ऐसे चोरों की तरह गिरफ्तार करने की हिम्मत न करें। 

गिरफ्तारी से पहले भेजी दूसरी चिट्ठी 
इससे पहले सरकार ने शनिवार रात बाबा रामदेव को दूसरी चिट्ठी भेजी। इसमें ब्लैक मनी पर कानून बनाने तथा उसे राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करने का लिखित आश्वासन था। इसके लिए एक समिति गठित की जाएगी। उधर , बाबा रामदेव ने कपिल सिब्बल के बयान के बाद सरकार पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है। बाबा ने कहा कि वह अपना आंदोलन और तेज करेंगे और पीएम के सिवा अब किसी से बात नहीं की जाएगी।

ARABPATI BABA RAMDEV KA FANDA


बाबा रामदेव का फंडा : एक साईकिल सवार का अरबों का सफ़र

योग गुरु बाबा रामदेव कभी हरिद्वार में साइकिल से चलते थे, लेकिन आज उनके ट्रस्ट के पास अरबों की संपत्ति है। 



RAJESH MISHRA, KOLKATA.W.B
बाबा रामदेव हरिद्वार में गुरु शंकर देव के शिष्य थे लेकिन गुरु शंकर देव का अब कुछ पता नहीं है। आज बाबा रामदेव के सबसे विश्वस्त साथी बालकिशन महाराज हैं। बाबा के पीछे रहने वाले बालकिशन महाराज ने बाबा के आयुर्वेद का साम्राज्य खड़ा किया हैं। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा हठ योगी ने हाल ही में बाबा रामदेव पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि एक दशक पहले रामदेव साइकिल पर चलते थे और उनके पास इतना पैसा भी नहीं रहता था कि वे साइकिल का पंचर बनवा सकें। लेकिन आज वे हेलीकॉप्टर में चलते हैं। इसलिए हम उनकी संपत्ति की जांच की मांग करते हैं।


करोड़ों की संपत्ति है बाबा रामदेव के पास


बाबा रामदेव के आश्रमों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार से दस किलोमीटर की दूरी पर मौजूद आश्रम के 
अलावा हरियाणा में अरावली की पहाड़ियों के नजदीक और स्कॉटलैंड में रामदेव के आश्रम बन चुके हैं। उनका ट्रस्ट दुनियाभर में दवाइयां और 'स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाले' कई उत्पाद बेचता है। बाबा रामदेव ने कहा था कि वह आयुर्वेद और योग का दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र बनाना चाहते हैं जहां इलाज, शोध और अध्यापन किया जाए। बाबा रामदेव ने स्कॉटलैंड में बीस लाख पाउंड स्टर्लिंग में एक टापू खरीदा है। कुंब्रे द्वीप विदेशों में उनके मुख्य केंद्र के तौर पर काम करेगा। इस द्वीप का अधिग्रहण भारतीय मूल के स्कॉटिश दंपती सैम और सुनीता पोद्दार ने सितंबर, 2009 में किया था। इस द्वीप का कामकाज रामदेव के पतंजलि योगपीठ (यूके) ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।

बाबा ने 21वीं सदी में देश में योग को नई पहचान दिलाई और घर घर में लोकप्रिय बनाया।टीवी के विभिन्न चैनलों ने उनकी लोकप्रियता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सत्ता के गलियारों में पैठ रखने वाले बड़े लोग उनके संपर्क में आए। इसी दौरान बाबा रामदेव ने योग के लिए पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट बनाया तथा भारत स्वाभिमान के नाम से आंदोलन की शुरुआत की। इसके बाद से बाबा की लोकप्रियता और उनके ट्रस्ट की संपत्ति दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ती ही जा रही है।