तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे भाषा के विशेषज्ञ पढ़कर कहें कि ये कलम का छोटा सिपाही ऐसा है तो भीष्म साहनी, प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला', हरिवंश राय बच्चन, फणीश्वर नाथ रेणु आदि कैसे रहे होंगे... गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.

LATEST:


CHILDREN लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
CHILDREN लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हम हो गए सात अरब, यह खुशी नहीं चिंता की बात


कल जब मैं ऑफिस पंहुचा तो यह सुनकर 31 अक्टूबर सोमवार को विश्व की जनसंख्या सात अरब को पार कर गई। ख़ुशी तो हुई पर साथ ही दुःख भी हुआ. ख़ुशी का करना था- यह कारनामा इंडिया में हुआ. दुःख इसलिए हुआ की हमारी जनसँख्या ७ अरब पर कर गई.
उत्तर प्रदेश के माल कस्बे में जन्मी नरगिस को सांकेतिक रूप से सात अरबवीं बच्ची होने का दर्जा मिला। यह एक ऐसी खबर है जो हमें खुशी से ज्यादा चिंतित करती है। क्योंकि पूरे विश्व की जनसंख्या जिस तेजी से बढ़ रही है यह हमारे देश के साथ साथ पूरे विश्व के लिए गंभीर चिंता की बात है।
हमारे संसाधन सीमित हैं लेकिन जनसंख्या विकराल रूप लेती जा रही है। इतनी गंभीर समस्या पर सरकार का कोई ध्यान ही नहीं है। लगभग 30-35 साल पहले सरकार इस मसले पर जितनी गंभीर थी आज इस ओर उसका ध्यान कतई नहीं है।
वैसे सही तौर पर यह पता लगाना की सात अरवीं बच्ची या बच्चे का जन्म कहां हुआ काफी मुश्किल है। इस लिए सांकेतिक तौर पर नरगिस को यह दर्जा प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि प्लान इंटरनेशन नामक बाल अधिकार ग्रुप की ओर से नरगिस को यह दर्जा देने की घोषणा की गई। संयुक्त राष्ट्र की ओर से यह अनुमान लगाया गया था कि 31 अक्टूबर 2011 को विश्व की जनसंख्या सात अरब को पार कर जाएगी। भारत में हर एक मिनट में 51 बच्चे का जन्म होता है इनमें से 11 बच्चे का जन्म उत्तार प्रदेश में होता है। गौरतलब है कि उत्तार प्रदेश देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। नरगिस का जन्म आज सुबह 7:25 बजे माल गांव के एक सरकारी अस्पताल में हुआ। उसका जन्म एक गरीब किसान के घर हुआ है। उसकी माता का नाम विनीता है और पिता का अजय कुमार।

Please note on your .. Children are becoming victims of cyber abuse

ध्यान दें अपने नौनिहालों पर..
साइबर शोषण के शिकार हो रहे हैं बच्चे


बच्चों के लिए अपनी मनपसंद गाने या फिल्में कंप्यूटर या मोबाइल फोन पर सिर्फ एक क्लिक की दूरी पर होते हैं। और तेजी से बच्चे इसका साझा अपने दोस्तों के साथ कर लेते हैं। सूचनाओं के इन अंधाधुंध साझेदारी से बच्चे साइबर शोषण के शिकार हो रहे हैं।

वैश्विक सुरक्षा टेक फर्म मैकएफी द्वारा देश के 10 शहरों में कराए गए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। इस सर्वे से यह जानने की कोशिश की गई है कि आज के भारतीय बच्चे ऑनलाइन से कितने सुरक्षित हैं।

सर्वे में दौलतमंद परिवार के 62 फीसदी बच्चों ने स्वीकार किया कि वे इंटरनेट पर निजी जानकारियां एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं।

मैकएफी इंडिया की अनंदिता मिश्रा ने बताया कि साइबर स्पेस पर हो रहे इस कारनामे के कारण बच्चों में डराने-धमकाने, पीछा करने, अश्लील बातें करने और धोखाधड़ी जैसे कई खतरे बढ़ रहे हैं। यह सर्वेक्षण में देश के कई शहरों में 500 बच्चों और 496 अभिभावकों को शामिल किया गया है।

दौलतमंद परिवार के जिन 500 बच्चों के ई-मेल आईडी हैं, उनमें 67 फीसदी चार से आठ साल आयुवर्ग के हैं जबकि सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपना अकाउंट रखने वाले 64 फीसदी बच्चे आठ से 12 साल आयुवर्ग के हैं।

सर्वेक्षण के नतीजों से पता चला है कि 58 फीसदी बच्चे अपने घर का पता साझा करते हैं और 40 फीसदी ने अपनी तस्वीरें साझा करने की बात स्वीकार की है। वहीं 12 फीसदी ने इंटरनेट पर अपने माता-पिता के क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारियां साझा की हैं। NANHE